श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, रामगंजमंडी को रीजन में श्रेष्ठ कार्यो व रीजन के सभी ग्रुपो से तालमेल बिठाकर कार्यकुशलता का उत्कृष्ट परिचय देने पर सम्मान प्रदत्त देकर सम्मानित किया गया
कोटा
कोटा रीजन द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदौर से अ. भारतीय जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, फेडरेशन में उपाध्यक्ष एवं शपथ विधि अधिकारी हंसल पहाड़िया, संयुक्त महासचिव साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रुप दंपत्ति साथी,रीजन के सभी ग्रुपों के अध्यक्ष , मोजूद रहे।
इस कार्यक्रम को व्यवस्थित करने एवं सफल बनाने में सभी ग्रुपों का सहयोग रहा इस अवसर ,सांस्कृतिक कार्यक्रम

आयोजित हुए जिसमें रंगोली, झंडा वंदन, आदि कार्यक्रम हुए।
इस कार्यक्रम मेंश्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, रामगंजमंडी को रीजन में श्रेष्ठ कार्यो व रीजन के सभी ग्रुपो से तालमेल बिठाकर कार्यकुशलता का उत्कृष्ट परिचय देने पर सम्मान प्रदत्त दिया गया यह सम्मान रामगंजमंडी जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष प्रदीप शाह ने लिया। समूह को सम्मानित किये जाने पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। रामगंजमंडी गौरवान्वित होने से सभी में हर्ष है।
प्रदीप शाह ने सम्मानित होने के बाद सभी का आभार जताया इसका श्रेय समूह के सभी सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा यह सम्मान सभी सदस्यों की मेहनत व लगन का परिणाम है। शाह ने अपने उद्बोधन में वर्ष भर में किये गए सामाजिक कार्य,धार्मिक कार्य, जीव दया के कार्य का विवरण सभी के समक्ष्य रखा।
शाह ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश विनायका, एवम नए रीजन अध्यक्ष श्री अनुराग सेठी के बनने पर उन्हें समूह की और से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
