अखिल भारतीय जैन मिलन के तत्वाधान में कल अशोकनगर में आयोजित होगा तीर्थ रक्षा सम्मेलन

धर्म

अखिल भारतीय जैन मिलन के तत्वाधान में कल अशोकनगर में आयोजित होगा तीर्थ रक्षा सम्मेलन

आरोन 

वर्तमान के दौर में जैन तीर्थ क्षेत्रों पर बल पूर्वक कब्जे करने के प्रयास हो रहे हैं एवं जैन साधु संतों पर भी हमले हो रहे हैं उनको तप आराधना करने में भी व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है।इन सभी चुनौतियों का एकजुट होकर सशक्त विरोध करना समय की आवश्यकता है। तीर्थ रक्षा की भावना को एक आंदोलन में परिणत करने के उद्देश्य से भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के तत्वावधान में रविवार 24 अगस्त को तीर्थ रक्षा सम्मेलन का आयोजन परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में अशोक नगर में दोपहर 1.45 बजे से किया जा रहा है। 

 

 

जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में जैन तीर्थों का संरक्षण कैसे किया जाए एवं समाज एवं जैन तीर्थों के संरक्षण में हमारी क्या जिम्मेदारी एवं भूमिका हो सकती है इस संदर्भ में मुनि श्री सुधा सागर जी विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

 

 

जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 द्वारा आयोजित इस तीर्थ रक्षा सम्मेलन में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज मेरठ एवं जैन मिलन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।इस विशाल आयोजन की व्यवस्थाओं को पूर्णता देते हुए अशोकनगर जैन मिलन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

 

  वीर सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *