||श्री||18000 दशाहुमड दिगम्बर जैन समाज का महाधिवेशन संपन्नइतिहास में पहली बार दिनेश खोड़निया तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
हुमडपुरम सागवाड़ा
भारतवर्षीय 18000 दशाहुमड दिगम्बर जैन समाज का राष्ट्रिय अधिवेशन हुमडपुरम संस्था में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश संघवी, समारोह गौरव पूर्व सांसद कनकमल कटारा के आतिथ्य में संपन्न हुआ| महाधिवेशन में दशाहुमड समाज के 125 वर्षो के इतिहास में पहली बार दिनेश खोड़निया को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया| दिनेश खोड़निया 2014 व 2019 में भी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे| मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद शाह ने अध्यक्ष चुनाव के निर्धारित समय में मात्र एक ही आवेदन आने पर वर्तमान अध्यक्ष दिनेश खोड़निया को निर्वाचित घोषित किया गया|
महाधिवेशन में प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन ने कहा कि दिनेश खोड़निया को सर्वसम्मति से र्तीसरी बार अध्यक्ष चुनकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के दशाहुमड दिगम्बर जैन समाज के 1500 पंच प्रतिनिधियों ने साबित कर दिया कि हमारा समाज बुद्धिजीवी व विवेकशील है, जिसने एक ऐसे कर्मशील व्यक्ति को चुना है, जिसके दस साल के कार्यकाल में हुमडपुरम में विशाल शिक्षण संस्था का निर्माण हुआ| साथ ही समाज की प्रत्येक वरिष्ठ, युवा व समाजजन को साथ रखकर संगठन को मजबूती प्रदान की| जिनके नेतृत्व में समाज में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है|
पांच वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले अधिवेशन में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के डेढ़ हजार पंच प्रतिनिधियो ने हिस्सा लेकर समाज के विकास सम्बन्धी विषयों पर चर्चा की|
समारोह गौरव पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि पिछले 10 साल में जैन समाज का हुमडपुरम शिक्षण संस्था के निर्माण का कार्य वागड़ क्षेत्र के लिए उपलब्धि है| जैन समाज के शिक्षण संस्था में सर्व समाज को अध्ययन का लाभ देना “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को मजबूती प्रदान करता है|
मुख्य अतिथि सुरेश संघवी ने कहा कि जैन समाज हमेशा शिक्षण क्षेत्र में आगे रहकर अपने कौशल का उपयोग व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में कर स्वयं भी पूंजी अर्जित करते है और साथ ही हजारो लोगो को रोजगार भी उपलब्ध कराते है| हमारे समाज का इतना बड़ा शिक्षण संस्थान भविष्य में वागड़ के युवाओ को उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराएगा|
महाधिवेशन में परम संरक्षक बसंतलाल सर्राफ, मोहनलाल पिंड़ारमिया, हीरालाल जैन, केसरीमल खोड़निया, कल्पित जैन, रिषभ जैन, विनोद दोसी, शरद बोबडा, विपिन सेठ, संजय गाँधी, सिद्धांत शाह, विपुल जैन, दिलीप गाँधी, शैलेश कोठारी, मुकेश कोठारी, मनोहरलाल जैन एवं दीपेश पंचोरी ने संबोधित करते हुए सामूहिक विवाह, सामाजिक एकता, शिक्षण संस्था के विकास में समाज के युवाओ को सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया|

अधिवेशन में शिक्षण ट्रस्ट अध्यक्ष धनपाल लालावत, कोषाध्यक्ष प्रमोद शाह, कर्मचारी महासभा अध्यक्ष प्रवीन घोडा, युवा अध्यक्ष दीपेश लालावत, महिला अध्यक्ष साधना कोठारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के निलेश संघवी, नर्सिंग शिक्षण प्रबंधन समिति के सौरभ जैन ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया|

अधिवेशन का सञ्चालन महासचिव अशोक जैन, सचिव निकुंज जैन एवं मितेश शाह ने किया|
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


