मुनि श्री संधान सागर महाराज ने सोमवार को 24 घण्टे का पुनः प्रतिमायोग धारण किया

धर्म

मुनि श्री संधान सागर महाराज ने सोमवार को 24 घण्टे का पुनः प्रतिमायोग धारण किया

 भोपाल (अवधपुरी)श्री विद्या प्रमाण गुरुकुलम के श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर में युवा तरुणाई के प्रखर वक्ता मुनि श्री 108प्रमाण सागर महाराज के संघस्थ मुनि श्री108 संधान सागर महाराज प्रातः 5 बजे से प्रतिमायोग धारण कर एक ही आसन में लगातार 24 घंटे तक एक ही मुद्रा में बैठकर ध्यान करेंगे, एवं 48 घंटे पश्चात आहार पानी ग्रहण करेंगे।

 

 

 

 

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनिश्री कभी भी इस तरह से लम्बे ध्यान मे चले जाते है इसके पूर्व पिछले सोमवार को भोपाल में तथा उसके पहले सिद्धक्षेत्र सम्मेद शिखर जी, पावापुरी, चम्पापुरी , बावनगजा,गजपंथा, रामटेक,अंजनगिरी, तथा तीर्थंकर लेणी, एलोरा आदि अनेक स्थानो पर 24 घण्टे 36 घण्टे 48 घण्टे और 72 घण्टे तक प्रतिमायोग धारण कर चुके है, इसके अलावा मुनिश्री का लगभग 22 वर्षो से नमक -शक्कर का त्याग है,एवं विगत 6 वर्षो से हरे फल सब्जी आदि का भी त्याग किया हुआ है,उनकी यह साधना निरंतर चलती रहे,यह जैन धर्म की प्रभावना का बहुत बड़ा अंग है,ऐसे तपस्वी साधु को हम सभी नमन करते है ।

       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *