पार्श्वनाथ धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया 79वा स्वतन्त्रता दिवस,युवा देश की प्रगति के लिए आवश्यक-प्रणीत सागर
देवली, धर्मनगरी देवली में चल रहे स्मृति परिवर्तन वर्षा योग 2025 के अंतर्गत पार्श्वनाथ धर्मशाला में मुनिश्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 विधेय सागर जी महाराज के सान्निध्य में 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया !सर्वप्रथम राष्ट्र की एकता का प्रतीक तिरंगा ध्वज सभी श्रुतशाला विद्यार्थीयो द्वारा फहराया गया एवं उसी के साथ जैन धर्म का प्रतीक पचरंगा ध्वज भी विद्यार्थियों ने फहराया, ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की मधुरध्वनि से सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी एवं उसी के साथ धर्मशाला परिसर में ही तिरंगा रैली का आयोजन भी विद्यार्थियों द्वारा किया गया,यह आयोजन मुनि श्री के निर्देशन में हुआ!
मीडिया प्रभारी विकास जैन टोरडी ने बताया की तिरंगा रैली के पश्चात श्रुतशाला में काव्य गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमें श्रुतशाला के विद्यार्थियों एवं स्थानीय समाज के लोगों ने अपनी लेखनी से देशभक्ति एवं जैन धर्म पर अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की ! चेतन जैन ने जैन धर्म की महिमा पंकज जैन ने मां जिनवाणी की महिमा सरोज जैन ने देशभक्ति गीत, चंदा जी जैन ने देश के बच्चों के नाम उद्बोधन एवं विकास जैन टोरडी ने मातृभूमि पर स्वरचित कविता से काव्य पाठ कर सभी की तालियां बटोरी इसके पश्चात क्षुल्लक श्री 105 विधेय सागर जी महाराज द्वारा अपनी पियूष वाणी से भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसी श्रृंखला में मुनिश्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज ने राष्ट्र के नाम को एक सूत्र में बंधे रहने का उपदेश दिया एवं बताया कि असल मायने में हम आजाद उसे दिन होंगे जिस दिन हमारे अंदर से आजादी के प्रति एवं देश के प्रति कुछ कर गुजरने की क्षमता उजागर हो जाएगी,विदेशी सामानों का बहिष्कार कर हमें स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया एवं इंडिया को इंडिया नही भारत बोलो का संकल्प दिलाया! मुनि श्री ने कहा की देश की ताकत युवा शक्ति विदेशों में जाकर धनार्जन करती है और देश की प्रगति को 10साल पीछे कर देती है, यही युवाशक्ति अगर स्वयं के देश मे ही कार्य करे अपनी प्रतिभा को उखेरित करे तो देश प्रगति के 10साल आगे चला जायेगा! 
मुनि श्री के दर्शनार्थ हैदराबाद एवं जबलपुर से श्रद्धालु पधारे, इसके पश्चात मुनि श्री की आहारचर्या सम्पन्न हुई! एंव दोपहर के सत्र में श्रुतशाला के विद्यार्थियों द्वारा मुनि श्री की पूजन की गई,जिसका संचालन अल्पना जैन एवं खुशबू जैन ने किया! 79वा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज की प्रेरणानुसार देश की रक्षा एवं सेवार्थ तैनात पुलिस बल के थानाधिकारी श्री दौलत राम जी का श्रुतशाला एवं श्रमणोपासक के श्रावकों द्वारा माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर थानाधिकारी का अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई!
मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की स्वागत में पंकज सर्राफ, महावीर लाइट, मुकेश जैन चौसला, दीपक जैन बाजटा,विकास टोरडी उपस्थित थे!
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
