आरोन में जैन मिलन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री मिंटूलाल जैन एवं संजीव रामपुर के नेतृत्व में तीर्थ रक्षा अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ
आरोन अखिल भारतीय जैन मिलन के द्वारा देश के सभी मुनियों,आर्यिकाओं,साधु भगवन्तों की रक्षा की भावना से राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों के अनुसार “तीर्थ रक्षा अभियान” की पहल की गई ।जिसके तहत देश और प्रदेश की प्रत्येक शाखा द्वारा सामूहिक णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया।
जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता सुनील झंडा ने बताया कि विगत दिवस आरोन में भी रात्रि में 8 बजे से युवा जैन मिलन के द्वारा बड़ा जैन मन्दिर में एवं जैन मिलन द्वारा गुलाब गंज जैन मंदिर में सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप किया। जैन समाज अध्यक्ष श्री विजय जैन डोडिया,समाज के मंत्री श्री संजय जैन कंचू,ट्रस्ट कमेटी के सदस्य प्रदीप जैन मूडरा के मुख्य आतिथ्य एवं जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मिंटूलाल जी जैन बाखर वाले,ट्रस्ट कमेटी के पूर्व ओडिटर कैलाश परवरिया,जैन मिलन के अध्यक्ष संजीव रामपुर,शिक्षक अजित जैन डॉ.राजेश जैन,जैकी जैन,संजय जैन,मोनू भाईजी संजीव काजल,दिलीप जैन, संटू कांसल,संचित गोयल अर्पित जैन,संदेश कालादेव, अर्पण कलेशिया, पंकज जैन आदि के द्वारा संगीत के साथ में लयबद्ध्य णमोकार महामंत्र का जाप किया गया। श्री मिंटूलाल जैन,नरेंद्र जैन भाईजी,डॉ.राजेश जैन शिक्षक अजित जैन ने झूम झूमकर आरती भक्ति कराई।इस अवसर पर श्री मिंटूलाल जैन ने साधु संतों की रक्षा की भावनासे किए इस आशय के आयोजन की सराहना की।
वीर सुनील जैन झंडा आरोन*
क्षेत्रीय प्रवक्ता
जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
