डाक्टर कल्याण गंगवाल शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित 

धर्म

डाक्टर कल्याण गंगवाल शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित 

 पुणे 

  शाकाहार प्रणेता और सर्वजीव मंगल प्रतिष्ठान के संस्थापक डॉक्टर कल्याण गंगवाल को समाज शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह यह सम्मान उन्हें जीव दया परोपकार शाकाहार के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। 

 

 

 नव चैतन्य सामाजिक संस्था, चिखली और श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ दापोडी की और से डॉक्टर गंगवाल की 50 वर्षों के निस्वार्थ कार्यों हेतु सम्मान किया गया। 

वाणीभूषण परम पूज्य श्री प्रशांत ऋषि जी महाराज साहब के सानिध्य में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर डॉक्टर अशोक पगारिया, दिलीप भंसाली, नितिन वेदमुथा, सुरेश गदिया, सतीश लुंकड़, अनिता नाहर, सुनीता वोरा, कविता भलगट, संजय छाजेड़, पी एम जैन सुनील मुणोत आदि मौजूद रहे

 

 

गंगवाल का जीवन यह सीख देता है अपने लिए तो सब जीते दूसरों के लिए भी जीना चाहिए उन्होंने मानव जाति की सेवा के साथ साथ मूक पशुओं की सेवा में भी अपना तन मन धन समर्पित किया है जो सभी के लिए एक प्रेरणा है।

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *