भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 श्री विज्ञा श्री माताजी स संघ का सोनवा से नगर फोर्ट की ओर चल रहा है भव्य मंगल विहार* *गुरुओं के साथ विहार में एक गांव से दूसरे गांव तक चलने में अक्षय फल की प्राप्ति होती है* आर्यिका विज्ञाश्री

धर्म

भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 श्री विज्ञा श्री माताजी स संघ का सोनवा से नगर फोर्ट की ओर चल रहा है भव्य मंगल विहार*

*गुरुओं के साथ विहार में एक गांव से दूसरे गांव तक चलने में अक्षय फल की प्राप्ति होती है* आर्यिका विज्ञाश्री

जयपुर/

परम पूज्य भारत गौरव गणिनी गुरु मां विज्ञा श्री माताजी का सोनवा से नगर फोर्ट की और भव्य मंगल विहार चल रहा है, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज की आहार चर्या ऊम गांव में संपन्न हुई, तत्पश्चात शाम को संघ का मंगल विहार हुआ और रात्री को संघ ने बिंजारी गांव में विश्राम किया,गोधा ने बताया कि बुधवार प्रातः 7:30 बजे संघ का नगर फोर्ट में भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है| पूज्य गुरु मां ने श्रद्धालुओं को संबोधन देते हुए कहा कि गुरुओं के साथ विहार करने से एक गांव से दूसरे गांव तक छोड़ने से सम्मेद शिखरजी यात्रा का फल मिलता है एवं एक एक समय में असंख्यात गुणी कर्म निर्जरा होती है | उसके साथ साथ ही घुटनों की तथा कमर की बीमारियों से भी राहत मिलती है विहार में चलने से आत्मा तथा शरीर को भी फायदे ही मिलते हैं| ऐसा अवसर क्यों छोड़े एक साथ दो तो फायदे मिलेगे| अतः आप सभी पधारकर धर्म लाभ ले, कार्यक्रम में आगामी 14,15,16 अप्रैल को नगर फोर्ट जिला टोंक में आर्यिका श्री के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *