वर्धमान स्वाध्याय मंडल जावरा का दो दिवसीय स्वाध्याय शिविर प्रतापगढ़ में संपन्न 20 से अधिक स्वाध्याय बंधुओ ने शिविर में उपस्थित होकर लिया धर्म लाभ

धर्म

वर्धमान स्वाध्याय मंडल जावरा का दो दिवसीय स्वाध्याय शिविर प्रतापगढ़ में संपन्न 20 से अधिक स्वाध्याय बंधुओ ने शिविर में उपस्थित होकर लिया धर्म लाभ

महिदपुर रोड श्री वर्धमान स्वाध्याय मंडल जावरा से प्रतापगढ़ में आयोजित परम पूज्य साध्वी जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब की पवित्र पावनकारी निश्रा में 20 से अधिक स्वाध्याय बंधुओ का स्वाध्याय शिविर संपन्न हुआ शिविर के अंतर्गत प्रथम दिवस पूज्य साध्वी जी के पावन सानिध्य में पर्युषण महापर्व की आराधना करवाने हेतु जाने वाले स्वाध्याय बंधुओ को कल्पसूत्र महाशास्त्र की वंचना के लिए विस्तृत से उदाहरण के माध्यम से समझाया गया ।

 

 

 

दूसरे दिन में अष्टानिका का प्रवचन पर्युषण महापर्व के पांच कर्तव्य वार्षिक 11 कर्तव्यों के बारे में विस्तृत से शिविर में अवगत कराया गया इस मंगलकारी अवसर पर वर्धमान स्वाध्याय मंडल के वरिष्ठ मार्गदर्शक नरेंद्र मेहता विनोद दख , अध्यक्ष विनीत मेहता पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे साथ ही महिदपुर रोड ,इंदौर ,जावरा, उन्हेल, नामली ,सिंगोली आदि श्री संघ के स्वाध्याय बंधुओ ने उपस्थित होकर धार्मिक शिविर में ज्ञान अर्जन कर महान पूण्य का उपार्जन किया

 

 

वर्धमान स्वाध्याय मंडल के स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी ने बताया कि मंडल विगत 30 वर्षों से पूज्य साध्वी प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब की निश्रा एवंदिशा निर्देशन में भारत के विभिन्न राज्यों एवं प्रदेशों मैं पर्यूषण महापर्व की आराधना निशुल्क सेवा भाव से शुद्ध आराधना के साथ संपन्न करवाता है 30 से अधिक नगरों के स्वाध्याय इस संस्था में जुड़े हुए उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *