आचार्य विराग सागर महाराज पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न आचार्य विराग सागर महाराज जैसे संत सदियों मे जन्म लेते हैं आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में आचार्य विराग सागर महाराज पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ जिसका आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ जिसमें दूर दूर से आए भक्तों ने सहभागिता दी इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम आचार्य श्री विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं श्री राजीव जैन रहे। इस अवसर पर संरक्षक श्री अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, कमल जैन धर्मेंद्र लुहाड़िया महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री श्री राजीव बाकलीवाल ने एवम महावीर मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया आदि ने अतिथियों का सरोपा माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशीष जैन बम्होरी एवम प्राची जैन ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विराग विजन अवार्ड दिया गया जिसमें देश के व्यक्तियों ने आचार्य श्री जीवन कृतित्व छोटी छोटी वीडियो का निर्माण किया जो काफी सराही गई जो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल, विजय गौतम, गुड्डू मीणा, के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, कोटा स्टोन के अध्यक्ष प्रहलाद बेसला मौजूद रहे जिनका सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर श्री आदित्य ने कहा आप सौभाग्य शाली हैं जो आपको आचार्य श्री के चातुर्मास का अवसर मिला है उन्होंने कहा सोशल मीडिया का उपयोग सदुपयोग के लिए दुरुपयोग के लिए नहीं आचार्य श्री ने छोटी छोटी वीडियो के द्वारा जो प्रभावना के लिए विराग विजन कॉन्टेस्ट चलाया वो निश्चित रूप से सराहनीय हैं। इसी क्रम में कोटा स्टोन अध्यक्ष श्री प्रहलाद बैंसला ने आचार्य श्री को भगवान महावीर विकलांग केंद्र के बारे में भी बताया उन्हें स्माल स्केल के भवन पर आने का निवेदन भी किया।
यह पुरस्कार आचार्य श्री108 विराग सागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर आयोजित किया गया इसके अंतर्गत सर्वप्रथम विराग विजन अवार्ड दिया गया

इसी क्रम में भारत गौरव आचार्य विराग़ सागर महाराज पुरस्कार श्री राजीव जैन झांसी, विमल कीर्ति पुरस्कार डॉ पंकज जैन भोपाल, विमल कीर्ति विद्वत पुरस्कार मयंक जैन झांसी, विमल कीर्ति समाज सेवा पुरस्कार डॉ लक्ष्मी जैन उदयपुर विमल कीर्ति शोध अनुसंधान पुरस्कार इंजीनियर आनंद जैन विमल कीर्ति पत्रकार पुरस्कार डॉ सलील जैन भोपाल को दिया गया इसी के साथ विमल कीर्ति त्यागी सेवा पुरस्कार भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर श्री आदित्य ने गुरुदेव के चरणों का पद प्रक्षालन भी किया।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि जो भी भारत में जन्म लेता है उसे धर्म और संस्कार विरासत में मिलते हैं। उन्होंने रामगंजमंडी के विषय में कहा कि जैसा सुना था वैसा पाया यहां की युवा पीढ़ी और समर्पित है जो बहुत कम जगह देखने को मिलता है। आयोजन के विषय में कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिन गुरुदेव ने मुझ पर उपकार किया वो जीवंत रहे इसलिए यह आयोजन किया आचार्य श्री जैसे संत सदियों में जन्म लेते हैं उन्होंने समाज से कुछ नहीं लिया बल्कि समाज को दिया। ऐसे जीव सदियों में होते हैं। सेवा करना गुरु ने हमें सिखाया आचार्य श्रीजीवंत रहना चाहिए।

श्री प्रदीप जैन आदित्य के विषय में कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए लड़ाई अगर किसी ने लड़ी है तो श्री आदित्य ने लड़ी है। मयूर पीछी के लिए भी उन्होंने लड़ाई लड़ी यदि ऐसे लोग लोकसभा में नहीं होते तो जैन समाज को सड़क पर आना पड़ता। उन्होंने कहा मेरी राशि और झांसी की राशि एक मिलती है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




