बच्चों में संस्कार जरुरी, पूर्वजो की धरोहर को संभालना युवाओं की जिम्मेदारी -स्वस्तिभूषण माताजी

धर्म

बच्चों में संस्कार जरुरी, पूर्वजो की धरोहर को संभालना युवाओं की जिम्मेदारी -स्वस्तिभूषण माताजी
जयपुर –
-बच्चों को संस्कार देना माता पिता व गुरु की जिम्मेदारी है। इसी प्रकार पूर्वजों की धरोहर को संभालना व सहेज कर रखने की जिम्मेदारी युवाओं की है। ये विचार
गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने सोमवार को चाकसू का चौक में स्थित मंदिर जी चाकसू की धर्म सभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि काॅलोनी वासियों को महीने में एक बार शहर के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने व सभाल के लिए आना चाहिए।
इससे पूर्व चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी मुम्बई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिखर चन्द पहाड़िया ने किया। इस मौके पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी राजस्थान अंचल के अध्यक्ष वास्तु विद राज कुमार कोठारी, कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल,कुशल ठोलिया, डॉ शीला जैन, माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, दीपक बोहरा, दीपक बिलाला, मधु ठोलिया, राज प्रमोद शाह, सहित कई श्रेष्ठीजन उपस्थित थे। माताजी ससंघ को जैन सिटीजन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गोधा, राजेश गंगवाल, भारतभूषण जैन आदि ने श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

धर्म सभा का संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया । इससे पूर्व माताजी ससंघ ने जौहरी बाजार क्षेत्र के 11 दिगम्बर जैन मंदिरों के दर्शन किये। दर्शन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। तत्पश्चात प्रातः 8.30 बजे ससंघ का चाकसू का चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चाकसू में प्रातः भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से दीप चन्द चौकडायत, सुनील बख्शी आदि ने अगवानी की। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।


सायकांल चाकसू का चौक से मंगल विहार कर माताजी ससंघ का बख्शी जी का चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर आदिनाथ स्वामी (बख्शी जी) में
भव्य मंगल प्रवेश हुआ । बख्शी परिवार एवं अध्यक्ष सुनील बख्शी, मंत्री राजेन्द्र सोनी आदि ने माताजी ससंघ की भव्य अगवानी की।
।सायकांल बख्शी काम्प्लेक्स में
गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये गये ।
प्रवास समिति के शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया व महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के मुताबिक मंगलवार 12 अप्रैल को प्रातः 6.15 बजे से 8.30 बजे तक जौहरी बाजार क्षेत्र के दिगम्बर जैन मंदिरों के दर्शन पश्चात प्रातः 9.00 बजे मेंहदी का चौक में श्री दिगम्बर जैन मंदिर आदिनाथ स्वामी बख्शी जी में धर्म सभा में माताजी के मंगल प्रवचन होगें ।सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये जायेंगे ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *