पुणे के डॉक्टर कल्याण गंगवाल “ धन्वंतरि पुरस्कार “ से सम्मानित
पुणे
7 अप्रैल “ जागतिक आरोग्य दिन “ के उपलक्ष्य में सूर्यादत्ता एजूकेशनल इस्टीट्यूट द्वारा धन्वंतरि पुरस्कार इस्टीट्यूट के ऑडिटॉरीयम में सीएओ डॉक्टर संजय चोरडिया और श्रीमती सुषमा द्वारा डॉक्टर कल्याणमल गंगवाल को प्रदान किया गया ! डॉक्टर गंगवाल पुना के सीनियर फ़िज़िशन है ! पुना के के. ई.ऐम. हॉस्पिटल और पूना हास्पिटल के कन्सलटेट और पूना यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रैजूएट टीचर भी है ! इनके द्वारा पिछले दो साल से कोरोना काल मे निशुल्क सेवा प्रदान की जा चुकी है ! अहिंसा / शाकाहार / जीवदया के लिए इन्होंने अपना जीवन समर्पित किया है !
श्री गंगवाल के कीर्तिमान की बात करे तो आजतक 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर गंगवाल को 6 दिसम्बर 2006 विज्ञान भवन दिल्ली में राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ! इतना ही नही इनका नाम “ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड “ में उनके शाकाहार प्रचार के अद्वितीय कार्य के लिए दर्ज हुआ है ! बिरले ही लोग होते है, इन्होंने अपनी कमाई का आधा हिस्सा अहिंसा / शाकाहार / जीवदया के कार्य मे पिछले 50 साल से कर रहे है ! वही पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा उन्हें सन 1995 कोलकाता में “ शांति सागर “ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था ! इनका व्यक्तित्व प्रेरणा देता है। इनको चेन्नई का 10 लाख का “ महावीर अहिंसा पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।“
40लाख से अधिक लोगों को शाकाहारी बनाया
इनका कार्य सचमुच अभूतपूर्व है, इनके द्वारा देश विदेश में पिछले 50 वर्षो के प्रयास से 40 लाख से अधिक मांसाहारी लोगों को शाकाहारी बनाने का महान पुण्य कार्य किया।
यह अपने नाम को सार्थक करते जन जन का कल्याण कर रहे है। यह कहे तो सन्देह नही होता की यह मानवता के कल्याण के एक प्रेरक है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
