आर्यिका पूर्णमति माताजी की अभूतपूर्व आगवानी
गंजबासौदा
रविवार की बेला नगर वासियों के लिये पुण्यमयी बन गयी। जब आर्यिका पूर्णमति माताजी संघ सहित आगमन हुआ। नगर वासियों ने अभूतपूर्व आगवानी की। मिली जानकारी अनुसार पूज्य माताजी संग 14 दिन मे 187 किलोमीटर का पैदल विहार कर नगर आगमन हूआ। नगर मे लगे स्वागत द्वार रंगोली अभूतपूर्व थी। वही सभी ने अपने घरो के बाहर धर्म ध्वज लगाकर दीपक प्रज्ज्वलित किए।
इस अभूतपूर्व मांगलिक शोभायात्रा मे नगर के प्रमुख सेवादल अपने अपने दिव्य घोष दिव्य ध्वनि से एक नव ऊर्जा का संचार कर रहे थे। वही नगर का बालिका व् महिलामंडल भी बढ चढ़कर सम्मलित रहा। यह् वर्ग अपनी कलाकृतियों से शोभायात्रा को सुशोभित कर रहां था।
महावीर जयंती पर होगा आयोजन
पूज्य माताजी सानिध्य मे महावीर जयंती पर होगा 2 दिवसीय आयोजन होगा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज के निवेदन पर माताजी ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय आयोजन के सानिध्य की स्वीकृति प्रदान की। इस आयोजन मे
13 अप्रैल को प्रातः सुबह 7.30 बजे भगवान महावीर विधान का आयोजन किया जाएगा एवं सायं कालीन वेला में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को प्रात: काल में भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं नगर के मुख्य चौराहों पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
