मन की एकाग्रता अभ्यास से बढ़ती है आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज दिगंबर जैन समाज की और से युवादल को पारमार्थिक कार्य हेतु 21000 रूपए की राशि भेंट की
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने रविवार की बेला में प्रवचन देते हुए कहा कि मन की एकाग्रता अभ्यास से बढ़ती है। सबसे बड़ा मित्र मोक्ष है सब अपने-अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं सबके कर्म समान नहीं होते कर्म प्रक्रिया भिन्न होती है फल की प्रक्रिया भी भिन्न होती है जो कर्म हमने किए हैं उसे भोगना ही पड़ेगा यदि हम उसकी निर्जरा नहीं कर पाए तो कर्म का फल कर्म का कर्ता व्यक्ति स्वयं होता है। आपने जिसकी की मदद की वह आपके साथ नहीं जाएगा आपका स्वयं का कर्म आपके साथ जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाना चाहिए कि मन वचन काय अशुभ प्रवृति न करे। बुरा ना सोचे बुरा ना बोले बुरा ना कहीं हम चाहे तो यह विचार कर सकते हैं कि किसी का बुरा ना हो। परिवार के लिए कर रहे हैं बच्चों के लिए कर रहा हूं दीन दुखियों के लिए कर रहा हूं कि उनका अच्छा हो। कर्म अच्छे हैं तो कर्ता तुम ही हो बुरे किए हैं तो भी कर्ता तुम हो कर्म के फल तुम्हें ही भोगना होगा। यदि तुमने किसी को गाली दी है तो उसका फल भी तुम्हें ही भोगना होगा। कितने को लेकर आए थे कितने तुम्हारे साथ जाएंगे। लेकिन अगर यह विचार आ जाता है कि अकेला आया था अकेला ही जाऊंगा यह चिंतन होना चाहिए। प्रयास करें कि सब मिला है लेकिन इन सब में भी हम संसार को कम कर सकते हैं। तो तुम अगले भव को भी सुधार सकते हैं।
विज्ञान की बात पर 100% विश्वास नहीं करना जब तक वह आगम से मेल नहीं खाता यदि वह आगम से मेल नहीं खाता तो वह सत्य नहीं हो सकता। विज्ञान ने हमें दिया लेकिन हमसे बहुत कुछ छीन लिया
श्वास की कीमत शरीर से है। वैसे ही आत्मा की सुरक्षा के लिए धर्म जरूरी है।
भक्तों ने की चातुर्मास कलश की स्थापना
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के वर्षा योग हेतु भक्तों ने विधि विधान के साथ चातुर्मास की मंगल कलश स्थापना की जो विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। मंगल प्रवचन से पूर्व मंगलाचरण वरिष्ठ पत्रकार आदिनाथ चैनल ब्यूरो चीफ श्री पारस जैन पारसमणी ने किया। एवम समाज की ओर से उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।
रामगंजमंडी युवादल को समाज की ओर से परमार्थिक कार्य हेतु 21000 रुपए की राशि भेंट कीगई
विगत तीन दिनों पूर्व रामगंज मंडी नगर में भारी बारिश रही है जिससे काफी बस्तियों में पानी भर गया एवं लोगों को मदद के लिए रामगंज मंडी युवा दल आगे आया और जाकर के भोजन के पैकेट वितरित किए जिसमें रामगंजमंडी युवा दल के सचिव एवं श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने सक्रिय भूमिका निभाई। आज प्रातः बेला में प्रवचन में पहुंचकर उन्होंने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर उनका समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया श्री पारख ने कहा कि दिगंबर जैन समाज ने हमारे इस कार्य में सहयोग हेतु ₹21000 की राशि प्रदान की है उनका धन्यवाद ज्ञापित करने में यहां पर आया हूं इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहता है कि नगर में जहां कहीं भी जैन संत मुनि विराजमान हो उनके उद्बोधन को अखबारों के माध्यम से हमारी जिनवाणी महावीर का संदेश है शास्त्रों में लिखी बाते है जन जन तक पहुचाकर जैन धर्म और जिनवाणी का प्रचार कर सकू सिर्फ इसलिए मेरा प्रयास रहता है। जीवन में हर आदमी को ऊपर उठाने का काम करो नीचे गिराने का काम मत करो
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312











