आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का हुआ गंगापुर में भव्य मंगल प्रवेश जल और केसर से किया आचार्य श्री का चरण प्रक्षालन और आरती उतारकर की अगवानी पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हो रहा है प्रवास
गंगापुर सिटी
9 दिसंबर को वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का दोपहर 4:00 बजे संघ सहित इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए सैनिक नगर स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
जहां उनकी जल और केसर से चरण प्रक्षालन कर आरती उतारकर भक्तो ने अगवानी की।
औद्योगिक क्षेत्र के नवनीत उद्योग से सैकड़ों महिला पुरुषों में आचार्य श्री को बाजौ बैंड के साथ भव्यता के साथ जुलूस निकालकर शहर में मंगल प्रवेश कराया।
इस दौरान उत्साह देखते बन रहा था वातावरण जैन धर्म की जय ,आचार्य वर्धमान सागर जी की जय जय कार से गुंजायमान था।
वही अनेक नगरों के भक्त किशनगढ़, निवाई, श्री महावीरजी गंगापुर सिटी सहित विभिन्न शहरों के सैकड़ों बंधु साथ चल रहे थे।
प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन साह ने बताया 10 दिसंबर को पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित भव्य आचार्य श्री वर्धमान सागर संत भवन का

लोकार्पण आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा इससे पूर्व आचार्य श्री की अष्टद्रव्य पूजा की जाएगी। दोपहर में 1:30 से चांदनपुर वाले महावीर भगवान का मंडल विधान पूजन आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य मुकेश जैन मधुर श्री महावीर जी के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा ।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
