धर्म परायण नगरी फागी मेंआर्यिका 105 विशेषमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में महावीर जयंती 2022 महा महोत्सव के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन
फागी/
धर्म परायण नगरी में गणिनी आर्यिका रत्न 105 विशुद्ध मति माताजी की सुयोग्य शिष्या 105विशेषमति माताजी के पावन सानिध्य में महावीर जयंती महामहोत्सव 2022 के पोस्टर का आज अग्रवाल सेवा सदन फागी में भव्य विमोचन हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि इस मांगलिक कार्यक्रम में सौधर्म इन्द्र सुरेंद्र कुमार -श्रीमती सुनीता देवी पंसारी, भगवान के माता पिता महावीर प्रसाद जी -पर्युषणा देवी झंडा, कुबेर इंद्र धर्मचंद जी- माया देवी पीपलू वाले, ईशान इंद्र शिखरचंद जी -सीमा देवी कठमाणा वाले, मंच उद्घाटन कर्ता रतन लाल – राजैन्द्र कुमार जैन नला वाले, चित्र अनावरण महावीर प्रसाद जी- सुशीला देवी जैन बावड़ी वाले, दीप प्रज्वलन करता सुरेश चंद – मंजू देवी जैन मांदी वाले, अष्ट कुमारिया, कु. रिद्धी झंडा,कु. अवनि मोदी, कु.अवनि कडीला,कु. ऋषिका, कठमाणा, कु. मिशा बावड़ी, कु. कृतिका धमाणा, कु. सिनोया बावड़ी ,कु.आन्या झण्डा ने महामहोत्सव के गौरवशाली पात्र बनकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।गोधा ने बताया कि उक्त महा महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से, तथा मुनि सुव्रतनाथ महिला मंडल, पार्श्वमति महिला मंडल के सहयोग से हर्षोउल्लास से संपन्न होगा । रतनलाल -पारस कुमार सिंघल फागी वाले महामहोत्सव की पत्रिका के संयोजक है। महामहोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां जोर सोर से चल रही है।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता फागी
