अशोक नगर के जिला कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज के दर्शन करने साइकिल से पहुंचे 

धर्म

अशोक नगर के जिला कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज के दर्शन करने साइकिल से पहुंचे 

 गुना 

निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज के पावन सानिध्य में शांतिनाथ पुण्योदय तीर्थ बजरंगगढ़ में भक्ति, आस्था पुण्य का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। 12 13 वर्षों में प्रथम बार इतने लोगों ने एक साथ श्रीजी का अभिषेक किया। संपूर्ण परिसर जय जयकार की गूंज से गुंजायमान था। अभिषेक कर मस्तक पर गधोंदक लगाकर भक्तों ने अपने आप को धन्य माना।

 

 

  इस दौरान अशोकनगर जिला कलेक्टर श्री आदित्य सिंह अशोक नगर से साइकिल चलाकर मुनि श्री का आशीर्वाद लेने बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने श्रीफल समर्पित कर अशोक नगर चातुर्मास करने हेतु निवेदन किया। मुनि श्री राघोगढ़ पंचकल्याणक संपन्न करने के उपरांत रुठियाई से शनिवार को बजरंगगढ़ पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने तीर्थंकर निरीक्षण भी किया था एवं रविवार को उनके सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। 

दोपहर की बेला में महाराज श्री ने संघ सहित आरोन रोड की ओर मंगल विहार किया। आज प्रातः है की बेला में महाराज श्री संघ की अगवानी बरखेड़ा में होगी। यहां का जिनालय काफी प्राचीन है। जहां पर मुनि श्री के सानिध्य में भव्य आयोजन होना प्रस्तावित है।

          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *