सामान्य रहना जीवन को सुखद बनाता है – आचार्य इन्द्रनन्दी

धर्म

सामान्य रहना जीवन को सुखद बनाता है – आचार्य इन्द्रनन्दी

निवाई
आचार्य पदमनन्दी महाराज के शिष्य आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज ने दो दिवसीय प्रवचन माला में कहा कि सम्यग्दर्शन सम्यगज्ञान एवं सम्यग्चारित्र की पालना करने से कल्याण सम्भव है।उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में सामान्य रहना जीवन को सुखद बनाता है। भगवान महावीर ने किसी भी शास्त्र का अध्ययन नहीं किया था अपितु चारित्र आत्मा का दर्शन तपस्या करने से केवलज्ञान प्राप्त हुआ।
प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि धर्म सभा से पूर्व भगवान पार्श्वनाथ के तस्वीर के समक्ष समाज के श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किया एवं मंगलाचरण विमल जौंला व अजीत काला ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *