उपाध्याय 108 श्री विकसंत सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास हेतु ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश 

धर्म

उपाध्याय 108 श्री विकसंत सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास हेतु ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश 

पिड़ावा:-जैन संत परम पूज्य उपाध्याय 108श्री विकसंत सागर महाराज , मुनि श्री विश्वमीत सागर महाराज, क्षुल्लिका विकसित श्री माताजी, क्षुल्लिका विश्वनेहा श्री माताजी ससंघ का पिड़ावा नगर में चातुर्मास के लिए मंगल मय ऐतिहासिक मंगल प्रवेश बेण्ड़ बाजों के साथ नगर में हुआ।

 

 

जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में युवा वर्ग द्वारा आचार्य पट्टाचार्य 108श्री विशुद्ध सागर महाराज से पिड़ावा नगर में उपाध्याय 108श्री विकसंत सागर महाराज के चातुर्मास के लिए निवेदन किया था और आचार्य श्री ने स्वीकृति देने के बाद गुरूदेव इन्दौर से 30 अप्रेल को पट्टाचार्य समारोह में शामिल होने के बाद पेंदल विहार करते हुवे उज्जैन,आगर, नलखेड़ा सुसनेर, से विहार करते हुवे बाल्दा गांव पहुंचे जहां पर पूर्व प्रधान रामलाल चौहान परिवार के द्वारा महाराज श्री का पाद प्रक्षालन किया।

मुनि राज ससंघ प्रातः 8.00 बजें पिड़ावा पहुंचे जहां समाज बन्धुओ को निलेश चेलावत मोती राज परिवार की और से अल्प आहार दिया गया। बेण्ड़ बाजों व ढो़ल, बच्चों के दिव्य घोष के साथ श्रावक, श्राविकाये भक्ति करते हुवे, महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चलते हुवे, महिला मण्डल ने नयापुरा पुलिया पर ही बहुत ही सुन्दर और विशाल रंगोली का निर्माण किया गया और 101कलशो के साथ गुरूदेव ससंघ को नमन करके चार चांद लगा दिये नयापुरा में भक्तो द्वारा ऐतिहासिक पाद प्रक्षालन से अगवानी करते हुवे चल रहे थे।

नगर में भक्तो ने अपने अपने घरों के सामने महाराज श्री की पाद प्रक्षालन कर  अगवानी की  और दिव्य घोष के साथ जय जयकार करते हुवे गुरूवर आयेंगे आयेंगे,गुरूवर आयेंगे, मेरी नगरी के भाग आज खुल जायेंगे,गुरूवर आयेंगे गाते हुए चल रहे थे भक्त गण बाल्दा चौराहा, नयापुरा, खांण्डुपुरा, सेठान मौहल्ला होते हुवे मांगलिक भवन पहुंचे जहां पर कार्यक्रम की शुरुआत मंगल मय मंगलाचरण निहारिका जैन, राजनंदनी व ब्रम्हानंद सागर पाठशाला के बच्चों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई ।

 

इस अवसर पर चित्र का अनावरण व शास्त्र भेंट ,पाग प्रक्षालन युवा वर्ग के द्वारा किया गया व श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर के परम संरक्षक ब्रम्हचारी धनसिंह भैया द्वारा चातुर्मास का श्रीफल भेंट किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि डॉ.अनिल उपहार ने किया सकल दिगम्बर जैन समाज व बाहर से पधारे सभी अतिथियों का वात्सल्य भोज मांगलिक भवन में हुआ अन्त में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष बबलू चोधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *