दिगम्बर जैन महासमिति में मंजू जैन कैपिटल सम्भाग अध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर।श्री दिगंबर जैन महासमिति जयपुर कैपिटल संभाग के चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला जी डोडया के निर्देशानुसार राजस्थान अंचल अध्यक्ष श्रीमती शालिनी जी बाकलीवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्युत जी लुहाड़िया दोनों चुनाव अधिकारियों के सानिध्य में निर्विरोध सानंद संपन्न हुए*
अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन सेवा वाले गायत्री नगर से, मंत्री श्रीमती विनीता बोहरा वैशाली नगर से, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा लुहाडिया कीर्ति नगर से, महिला प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती सरोज जैन मोहनबाड़ी से, युवा प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती नीतू जैन आदर्श नगरसे और दो मनोनीत सदस्यों के रूप में श्रीमती लता बाकलीवाल वैशाली नगर से, श्रीमती सुनीता जैन गायत्री नगर से को निर्विरोध चुना गया*
चुनाव में गायत्री नगर, मंगल विहार , मालवीय नगर सेक्टर 3 , बरकत नगर, कालवाड़ रोड मंगलम सिटी , आदर्श नगर, मोहनबाड़ी, सेठी कालोनी, झोटवाड़ा आदि इकाइयों के सदस्य मौजूद थे।
मंजू जैन सेवावाली
अध्यक्ष
प्रेषक —-उदयभान जैन जयपुर
मो-9414306696
