7 वर्षीय अयासी जैन सरावगी ने दी धर्म सभा में मंगलाचरण की प्रस्तुति पाठशाला अध्ययन एवम संस्कारों का दीक्षा अलौकिक प्रभाव दिखा
नैनवा जिला बूंदी 24 जून मंगलवार अग्रवाल दिगंबर जैन बड़े मंदिर में वर्षायोग कर रहे जैन मुनि प्रज्ञान सागर108 प्रसिद्ध सागर महाराज की धर्म सभा में दिगंबर जैन आदिनाथ जैन संस्कार पाठशाला की छोटी सी बालिका 7 वर्षीय द्वितीय क्लास पैराडाइज स्कूल में पढ़ने अयासीजैन भव्य मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।

बिटिया अपने जीवन मे प्रथम बार मुनि के सानिध्य में जब प्रस्तुति दी मेरे अच्छी मम्मी मेरे अच्छे पापा आप मंदिर तो जाया करो मेरे अच्छे भैया मेरी अच्छी बहनों आप भी मंदिर जाया करो। तब छोटी सी बालिका की प्रस्तुति सभी का मन मोह गई। सभी ने अनुमोदन किया और तालिया की गड़गड़ाहट के साथ बिटिया की प्रस्तुति की सराहना की।

यह प्रस्तुति दी इस बात की और आकृष्ट करती है की सभी माता-पिता को अपने बच्चों को पाठशाला जरूर भेजना चाहिए। और धर्म का पाठ जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि यही बच्चे कल जाकर देश के भावी नागरिक बनेंगे और धर्म का बीजारोपण करेंगे।आपको बता दे अग्रवाल दिगंबर जैन बड़े मंदिर में सात टीचर अध्यापिकाएं निशुल्क अपनी सेवाएं बच्चों को दे रही है, एवम संस्कारित कर रही है।श्रीमती संगीता जैन श्रीमती अंजू जैन मोडीका सहित कहीं टीचरों की मेहनत से यह बच्चे आज संस्कारित हुए हैं।

मेरे अंदर संस्कारों का बीजारोपण मेरी दादी ने एवं मेरे टीचरों ने दिया अयासी जैन सरावगी
जब बालिका अयासी जैन सरावगी से पूछा यह संस्कार आपको किसने दिए नन्ही सी बालिका ने बताया के संस्कार मुझे मेरी दादी गुणमाला जैन ने पाठशाला की टीचरो ने दिया यह बालिका नियमित सुबह और शाम जैन पाठशाला अध्ययन को जाती है ।महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
