37 वर्षों के बाद गुना आएगे निर्यापक श्रमण मुनि श्री योगसागर महाराज प्रथम बार होगा चातुर्मास
गुना
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के गृहस्थ अवस्था के भाई निर्यापक श्रमण मुनि श्री योगसागर महाराज का आगामी चातुर्मास गुना नगर में होने की संभावना है उनका गुना में प्रथम बार चातुर्मास होगा। इससे पूर्व मुनिश्री 1988 में गुना नगर में आए थे।
महाराज श्री 12 पिच्छिधारी साधु संतों के साथ गुना की और मंगल विहार कर रहे हैं। उनके दर्शन हेतु गुना नगर के समाज बंधु नरयावली पहुंचे। 37 वर्षों के बाद गुना आएगे निर्यापक श्रमण मुनि श्री योगसागर महाराज प्रथम बार होगा चातुर्मास पहुंचकर सकल दिगंबर जैन समाज गुना की प्रबंधकारिणी समिति ने महाराज श्री को गुना चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंटकर निवेदन किया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराज श्री का मंगल प्रवेश तीन से 5 जुलाई के मध्य गुना नगर में होगा।
गुना नगर में हर्ष का वातावरण है एवं अगवानी हेतु तैयारीया जोर शोर से चल रही है। रविवार की बेला में महाराज श्री संघ की आहारचर्या जरूआखेड़ा में संपन्न हुई सोमवार की बेला में महाराज श्री संघ का आगमन खुरई नगर में होगा। सैकड़ो श्रद्धालु महाराज श्री के साथ पैदल विहार करते हुए पुण्य का अर्जन कर रहे हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
