भव्य होगा तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

धर्म

भव्य होगा तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

आगरा:
रविवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में संलेखनारत् आचार्य श्री 108 मेरूभूषण महाराज एवं आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 विहर्ष सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 13.04.2022 से 15.04 2022 तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उक्त कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हेतु आगरा दिगम्बर जैन परिषद की एक पत्रकार वार्ता दिन रविवार को श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर स्थित नरायन भवन हरीपर्वत पर आयोजित की गयी।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि कोरोनाकाल के कारण दो वर्ष बाद इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये जायेंगे। जिसको लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है और बताया कि प्रथम दिन दिनांक 13.04.2022 दिन बुद्धवार को प्रातः 7:00 बजे देव दर्शन,श्रीजी को श्रीफल भेंट, 8:00 बजे अंहिसा स्तूप पर ध्वजारोहण, 8:30 बजे मुख्य पण्डाल पर ध्वजारोहण, पण्डाल शुद्धि एवं उद्घाटन, तदोपरान्त मुनिश्री के प्रवचन, प्रातः10:00 बजे से अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महिला मण्डल, शाखा आगरा द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। मध्यान्ह:01:30 बजे से व्यापार मेले का उद्घाटन, दोपहर 2:00 बजे से महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित होगी। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया इस अवसर पर मेहंदी,रंगोली, बन्दनवार,मंगल कलश,चित्रकला पोस्टर बनाओ, थाल सजाओ,निबन्ध,व्यंजन व सलाद आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता संयोजक मनीष जैन ठेकेदार एवं प्रतियोगिता संयोजिका सपना जैन को बनाया गया है। सायं 7:00 बजे से मानस्तम्भ की महाआरती व रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन टेलेन्ट हन्ट शो केवल दस वर्ष तक के बच्चों के लिए होगा।
दिनांक 14.04.2022 दिन रविवार को प्रातः 7:30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोतीलाल नेहरू रोड,घटिया आजम खाँ, फुलट्टी बाजार,किनारी बाजार, जौहरी बाजार,जामा मस्जिद, दरेसी नं० 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धुलियागंज,सिटी स्टेशन रोड,घटिया,मण्डी सईद खाँ होती हुयी दोपहर 3:00 बजे कुण्डलपुर नगर एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर पहुँचेगी। रथयात्रा संचालन समिति में चौधरी गौरव जैन, संजीव जैन इ०,अनन्त जैन,हरेन्द्र जैन,सुबोध कुमार जैन कमलानगर,जे.बी.जैन,महेश चन्द जैन आदि मुख्य रूप से हैं। मुख्य पाण्डाल में पूजन, मुनि श्री के प्रवचन व श्रीजी का 1008 कलशों से अभिषेक किया जायेगा। कलशाभिषेक पश्चात् श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूर्ण हो गयी हैं।
इस कार्यक्रम के सांस्कृतिक संयोजक मनोज जैन ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसमें कि आगरा दिगम्बर जैन समाज सभी महिला मण्डल तैयारियों में लगे हुए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण दिनांक 14.04 2022 को सायं 7:00 बजे से मुख्य पांडाल में महिला मण्डलों द्वारा संगीतमयी आरती, रात्रि 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम पालन हारे का पालना की प्रस्तुति की जायेगी। जिसमें कि सभी महिला मण्डल अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ देगें।
दिनांक 15.04 2022 को रात्रि 7:00 बजे आगरा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सभी विधायकों एवं मंत्री का सम्मान समारोह किया जायेगा। रात्रि 8:00 बजे से रूपेश जैन,इन्दौर द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वालों ने बताया कि दिनांक 15.04. 2022 को प्रातः 7:00 बजे से श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्रीजी का अभिषेक,दैनिक पूजन व जिनेन्द्र महाअर्चना, दोपहर 12:00 बजे से आगरा दिगम्बर जैन परिषद की साधारण बैठक,1:30 बजे से सम्मान समारोह तथा दिनांक 15.04. 2022 को दोपहर 3:00 बजे से श्रीजी की रथयात्रा नुनिहाई के लिए वापसी होगी। मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है व कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा मुख्य पण्डाल बनाया जा रहा है, जिसमें कि सभी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें व कार्यक्रम स्थल पर शाकाहार प्रदर्शनी एवं भगवान महावीर के जीवन आधारित झाँकियां आकर्षण का केन्द्र होगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से डा जितेन्द्र जैन,आगरा दिगबर जैन परिषद के अध्यक्ष जंगदीश प्रसाद जैन,महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थमंत्री राकेश जैन अनन्त जैन,सांस्कृतिक संयोजक मनोज जैन कमला नगर मीडिया प्रभारी शुभम जैन,सुबोध जैन मीडिया प्रभारी हरेश जैन नायक,सतीशचन्द जैन,मनीष जैन ठेकेदार,अनिल जैन रईस, चौधरी गौरव जैन,संजीव जैन, सतेन्द्र जैन,समस्त आदि लोग उपस्थित रहे|
शुभम जैन आगरा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *