भक्तों की श्रद्धा समर्पण को भारी वर्षा भी नहीं रोक पाई कदम भारी वर्षा भी वाक्केसरी संत आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के विहार में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
सुनेल हाडोती का प्रत्येक नगर इन संतों के सानिध्य की बहती गंगा में डुबकी लगा रहा है एवं सराबोर हो रहा। है। गुरुवार एवं शुक्रवार की बेला में इंद्रदेव भी जमकर बरसे पिड़ावा राजस्थान से वाक्केसरी संत आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज ने गुरुवार दोपहर की बेला में मंगल विहार किया मंगल विहार करते हुए आचार्य श्री संघ का रात्रि विश्राम हेमडा में हुआ।
शुक्रवार की प्रातः बेला में आचार्य श्री संघ ने सुनेल की और विहार किया कहते हैं भक्ति आस्था श्रद्धा यदि हो तो सब कुछ संभव हो जाता है और जब भक्ति आस्था जुड़ जाती है तो कैसी भी परिस्थिति हो भक्त अपनी भक्ती श्रध्दा समर्पण से विचलित नहीं होता इसका उदाहरण आचार्य श्री संघ के मंगल विहार में साक्षात रूप से देखा गया। रामगंजमंडी नगर के नितिन जैन ने बताया कि गुरुदेव ने प्रातः बेला में हेमडा से बिहार किया तो इंद्रदेव भी जमकर बरसे मानो लग रहा था इंद्रदेव भी मंगल विहार में सम्मिलित हो इतनी तेज वर्षा हवा के साथ हो रही थी लेकिन भक्तों की आस्था श्रद्धा कहीं भी नहीं डिगी सचमुच आस्था श्रद्धा समन्वय का इससे बेहतर उदाहरण और क्या हो सकता है। एक और जहां भक्त बारिशों की छम छम में भक्त भीग रहे थे और साक्षात गंगा रूपी संत के मंगल विहार में भी डुबकी लगा रहे थे।

मंगल विहार में रामगंज मंडी नगर के युवा ऋषभ जैन, भूपेंद्र जैन, अर्व जैन,संयम काला,नयांश बाबरिया नितिन जैन सबद्रा की सक्रियता भरपूर दिखी।


वह कथन पुनः सार्थक रूप दिखा रहा था गुरु तेरे चरणों में सर झुका लिया है जमी पर खड़े आसमा को पा लिया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
