श्रद्धा और विश्वास से चमत्कार होते हैं गणिनी आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी भोपाल गणिनी आर्यिका 105श्री सृष्टिभूषण माताजी, श्री विश्व यश मति, श्री विमलमति तथा क्षुल्लिका श्री आप्त मति माताजी पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचशील नगर भोपाल में संघ सहित विराजित है।समाज अध्यक्ष संतोष कुंदन ने बताया कि माताजी ने उपदेश में बताया कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान ,सम्यक चारित्र रत्न्त्रय धर्म मोक्ष मार्ग की राह दिखाता है।सम्यक दर्शन के बाद ज्ञान और चारित्र की प्राप्ति होती हैं।
परिवार भौतिक संपदा से मोह राग दूर कर त्याग और वैराग्य अपनाना चाहिए।दोष नजर में होता हैं,इसलिए नजरिया बदलने की जरूरत है धार्मिक क्रियायो से वैराग्य का मार्ग पुष्ट होता है, जैसी प्रीति परिवार के साथ करते हैं वैसी प्रीति भगवान से भी करना चाहिए ।

पांचो इंद्रियों पर संयम की जरूरत है, आंख के सदुपयोग और दुरुपयोग का परिणाम भलीभांति जानते हो इसलिए इन नेत्रों से देव शास्त्र गुरु के दर्शन करना चाहिए। हर धार्मिक क्रिया में श्रद्धा जरूरी है पुण्य से कार्य अच्छा होता है और धार्मिक पुरुषार्थ से साध्य की प्राप्ति होती है जप तप स्वाध्याय से लाभ होता है इसके लिए एकाग्रता जरूरी है। श्रद्धा और विश्वास से चमत्कार होते हैं इसलिए प्रेम से साधना और आराधना करो हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्य अनुसार ही हमें फल मिलता है इसलिए परिस्थितियों को अपने पुरुषार्थ से अनुकूल बनाना चाहिए।


यह मंगल देशना गणिनी आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी ने दिगंबर जैन पंचशील नगर भोपाल में धर्म सभा में प्रकट की। श्री राजेश पंचोलिया ,संजय मुंगावली अनुसार पूज्य माताजी के प्रवचन के पूर्व संघस्थ आर्यिका श्री विश्वयशमति माताजी का उपदेश हुआ।पूज्य माताजी ने कमठ के 10 जन्मों के बैर श्री पारसनाथ के क्षमा भाव तथा मैनासुंदरी और कुष्ठ रोगी श्रीपाल राजा की कथा के माध्यम से धर्म का मर्म समझाया किस प्रकार श्रद्धा और विशुद्धता की धार्मिक क्रिया से अशुभ कर्म नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती हैं।


हमें दूसरे की प्रगति देखने के बजाय स्वयं की प्रगति का मूल्यांकन करना चाहिए।भगवान बनने की लालसा होना चाहिए संसार के सभी प्राणियों की कल्याण की भावना रखने पर तीर्थंकर नाम कर्म प्रकृति का बंध होता है।इसके पूर्व माताजी के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की गई प्रतिदिन शाम को गुरु भक्ति होती हैं। राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
