भामाशाह उदारमना धर्म प्रभावना में सहभागी सुरेश कुमार जैन बाबरिया दोतड़ावाले रामगंजमंडी के जन्म दिवस को समर्पित
जन्म लेना लेकर उसे सार्थक रूप देना एवं जीवन की यथार्थता को समझ कर अपने जन्म को धन्य कोई कोई बिरला व्यक्तित्व कर पाता है सांसारिक जीवन में जीते हुए धर्म साधना के साथ जीना एक अपने आप में मिसाल होती है।
ऐसे ही व्यक्तित्व हैं रामगंजमंडी नगर के गौरव श्रीमान सुरेश कुमार जैन बाबरिया दौतडा वाले जिन्होंने सांसारिक जीवन में रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन तो किया ही साथ ही उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक धार्मिक क्षेत्र से जोड़े रखा हुआ है इनका पूरा परिवार धर्म के कार्यों में अपनी चंचला का उपयोग तो करता ही है नियम संयम व संकल्प के साथ रहता है। आज इन्होंने अपने जीवन के 60 वर्ष में प्रवेश किया है और इन जीवन के 60 वर्षों में इन्होंने अपनी मातुश्री श्रीमती धापू बाई एवं पिताश्री कस्तूरचंद जैन बाबरिया के संस्कारों को और आगे बढ़ाया है। हाल ही में इन्हें आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दीक्षा दिवस पर मंगल आहार एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ था इसके साथ ही इन्हें आचार्य श्री की पूजन करने का भी उसी दिन सौभाग्य मिला। हर क्षण अपने जीवन को धर्म से जुड़े रखना इनके जीवन की उपलब्धि कई जा सकती है।

इतना ही नहीं सभी को साथ लेकर चलना और सभी को धर्म से जोड़ना और सभी को प्रोत्साहन देकर आगे लाना इनके जीवन की विशेषता कही जा सकती है।

इनके प्रयासों से रामगंज मंडी में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों को और समाज को एक नई ज्योति प्रदान हुई है। हम कहते हैं यह रामगंजमंडी के गौरव तो हैं ही यह हाडोती के गौरव राजस्थान के गौरव मेवाड़ के गौरव और संपूर्ण भारतवर्ष के गौरव है। यह समाज की ध्वजा है।

कभी श्रेय ना लेना और अपनी प्रसिद्धि का श्रेय सभी को देना इनके व्यक्तित्व गुण को दर्शाता है। आज के दिन भी इन्होंने रामगंज मंडी के त्रिमूर्ति जिनालय में अभिषेक किया और अतिशय क्षेत्र कैथुली में जाकर पारसनाथ महामंडल विधान का अपने जन्मदिन को धर्म के प्रति समर्पित किया। हम अपने पूरे परिवार की ओर से अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
दीर्घायु हो पूर्ण आयु हो, आप चिरायु हो, हम सब की भी उम्र लग जाए आप शतायु हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
