4 दिवसीय संस्कार यात्रा 19 जून से
सनावद:– नगर में निरंतर ज्ञान की गंगा प्रवाह कर रहे अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में चार दिवसीय संस्कार यात्रा का आयोजन होगा 19 जून से ।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की नगर में विराजमान अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज पिछले 7 दिनों से निरन्तर श्री पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर के हाल में अपनी अमृत मई देशना से सभी अमृतमई रसपान करवा रहे है।
आप के सान्निध्य में 19 जून से 22 जून तक सनावद से इंदौर तक संस्कार पद यात्रा निकाली जायेगी जिसमें सभी उम्र के श्रावक श्राविकाये भाग लेगी। आप निरंतर पैदल पद विहार करेंगे। आप के द्वारा इस संस्कार पद यात्रा में पद विहार के साथ यह भी समझाया जायेगा की परिवार के साथ मधुर और संतुलित संबंध कैसे बनाएं रखे। जैसा की सभी ज्ञात हे की अंतर्गतमुखी मुनि पूज्य सागर जी महाराज का वर्ष 2025 का चातुर्मास परिवहन नगर इंदौर में संपन्न होगा। इस यात्रा में सुनील पांवणा, पवन धनोते, अविनाश जैन,राहुल जैन, भूपेन्द्र जैन, कमलेश जैन,रेखा कमलेश जैन, ज्योति बाला धनोते,मीना जटाले,ऋतु जैन, कर्णिका जैन,गवाक्षी जैन, प्रियल,लब्धी,सूचि, अभियांशु, अर्हम जैन सहित अनेक समाजजन इस पद यात्रा में सम्मिलित होंगे।

निरन्तर नगर में धर्म प्रभावना करते हुवे मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज महती धर्म प्रभावना कर रहे है इसी मौके पर आज की मुनिश्री की आहार चर्या का सौभाग्य रूपाली रजत कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

