सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का हुआ समापन, शनिवार को होगी पूर्णाहुति

धर्म

सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का हुआ समापन, शनिवार को होगी पूर्णाहुति

निवाई 

निवाई में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आयोजित अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान में विधानाचार्य पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के निर्देशन में शुक्रवार को 1024 श्री फल अर्ध्य चढ़ाने का सौभाग्य समाजसेवी विष्णु ज ममता जी राहुल  बोहरा सपरिवार को मिला एवं वात्सल्य भोजन पुण्यार्जक रहे समाजसेवी सुशील जी श्री मति नीरा जी राहुल जी जैन आरामशीन वालों को सौभाग्य मिला।

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि विधान में विधानाचार्य पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री एवं अशोक भाणजा के नेतृत्व में भगवान शांतिनाथ जी के समक्ष श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दी

 

जिसमे दिगम्बर जैन महासमिति संभाग अध्यक्ष हुकमचंद जैन मंत्री विमल जौंला शिखरचंद माधोराजपुरा अमित भाणजा महेन्द्र चंवरिया विमल दलाल मोहनलाल कठमाणा सुरेश माधोराजपुरा प्रदीप जैन रमेश बोहरा लालचंद झिराणा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्री फल अर्ध्य समर्पित करभक्ति नृत्य किये।

 

विमल जौंला एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि शनिवार को अष्टान्हिका महापर्व पर विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।

       संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *