उदयपुर में गुरू शिक्षक रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित हुए जयपुर के डॉ. रिखब चन्द राँका ”कल्पेश

धर्म

उदयपुर में गुरू शिक्षक रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित हुए जयपुर के डॉ. रिखब चन्द राँका ”कल्पेश

उदयपुर

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर राजस्थान के सभागार में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरु विद्यापीठ हरियाणा व राजस्थान विद्यापीठ राजस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनार्दन राय नागर विद्यापीठ विश्वविद्यालय के उपकुलपति एस. एस. सारंगदेव विशिष्ट अतिथि दिल्ली के पूर्व विधायक योगानन्द शास्त्री, अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक डॉ. महावीर गुड्डू थे। इस अवसर पर जयपुर निवासी शिक्षक ,साहित्यकार डॉ. रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ जयपुर को महाराणा प्रताप की मूर्ति शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

उन्हें यह सम्मान शिक्षा के उल्लेखनीय योगदान, हिन्दी साहित्य साधना के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान व हरियाणा के अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का हृदय जीत लिया । इस कार्यक्रम में देशभर से आये शोधार्थी, साहित्यकार कवि, वक्ता, कलाकार सभी ने भी अपनी अपनी प्रस्तुतियाँ दी कार्यक्रम की सफलता में राजस्थान विद्यापीठ व गुरु विद्यापीठ सहित विकास शर्मा, डॉ. सुलक्षणा अहलावत आदि उपस्थित थे। छाया चित्रकार मुकेश कुमार ऋषि वर्मा मंच संचालन डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट द्वारा किया गया।


सूचना मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों कल उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया वहीं रामगंजमंडी से भी अभिषेक जैन लुहाड़िया ने भी उन्हें संदेश के द्वारा शुभकामना प्रेषित की । श्री रांका पूर्व में भी अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। और हम इन्हें जैन जगत का गौरव कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *