वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को स्वस्तिभूषण माता जी का आशीर्वाद लेकर स्वस्ति धाम पधारने एवं वर्षायोग हेतु किया गया श्रीफल भेंट एवं निवेदन। महुआ परम पूज्य वात्सल्य वारिधि जिनधर्म प्रभावक, राष्ट्र गौरव, तपोनिधि, वर्तमान के वर्धमान, आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज (ससंघ) के कदम अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम की ओर बढ़ रहे है वर्तमान मे आचार्य श्री ससंघ महुआ जिला भीलवाड़ा राजस्थान में विराजमान है।आज प्रातः कालीन बेला में भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेत्री तीर्थ संवर्धिका परम विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी से मंगल आशीष प्राप्त कर संघस्थ क्षुल्लिका 105 श्री अर्हतमति माताजी, क्षुल्लिका 105 श्री संस्कृति भूषण माताजी, बा. ब्र. प्रियंका दीदी एवंश्री मुनिसुव्रतनाथ (स्वस्तिधाम) दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र समिति की ओर से श्री विनोद कुमार जैन टोरडी वाले (कार्याध्यक्ष), श्री ज्ञानेंद्र जी जैन (महामंत्री), श्री पारस जी जैन (मंत्री) ,श्री रितेश जी जैन सेठी (ट्रस्टी) व अन्य कार्यकारणी सदस्यों ने “परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज (ससंघ) को स्वस्तिधाम, जहाजपुर में 2025 चातुर्मास हेतु निवेदन किया एवम क्षेत्र में पधारने का निवेदन किया। परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ 36 पिच्छिका का मंगल विहार 16 जून 2025 को प्रातः 5:00 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय महुआ से 6.3किलोमीटर पीएम चेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धामनिया पंचायत समिति मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा के लिए होगा। गुरुदेव के कदम चंवलेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन करते हुए स्वस्ति धाम तीर्थ जहाजपुर की ओर बढ़ेंगे।राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
