*आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का 28 मुनिराजों के साथ विदिशा नगर में हुआ मंगलप्रवेश नगर गौरव मुनि श्री समत्वसागर महाराज ससंघ ने की मंगल अगवानी*

धर्म

*आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का 28 मुनिराजों के साथ विदिशा नगर में हुआ मंगलप्रवेश नगर गौरव मुनि श्री समत्वसागर महाराज ससंघ ने की मंगल अगवानी*
विदिशा ः
पट्टाचार्य बनने के पश्चात विदिशा नगर में विशाल संघ के साथ चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का संघस्थ 28 मुनिराजों के साथ जब मंगल प्रवेश हुआ तो विदिशा नगर के गौरव मुनि श्री समत्वसागर महाराज भक्त श्रद्धालुओं के साथ अपने गुरु की मंगल अगवानी के लिये प्रवेशद्वार पर पहुंच गये यंहा पर सकल दि. जैन समाज समिति के पदाधिकारियों के साथ मंगल अगवानी की आचार्य श्री संघ के स्वागत में विदिशा नगर की समाज सेवी संस्थाओं तथा व्यापारियों ने संपूर्ण विदिशा नगर को भव्यातिभव्य सजाया गया था स्थान स्थान पर भव्य रांगोली की गई थी तथा स्वागत गेट लगाऐ गये थे उन स्वागत गेट पर खड़े पदाधिकारियों ने आचार्य श्री संघ पर कागज के फूलों से वर्षा की।

 

 

शोभायात्रा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के प्रमुख पात्र घोड़ा बग्गी में अपने परिवार सहित बैठे हुये थे एवं जैन ध्वज के साथ जैन धर्म की जयजयकार कर रहे थे आचार्य श्री अपने मुनि संघ के साथ आगे बढ़ रहे थे,एवं सभी श्रद्धालुओं के आतिथ्य को स्वीकार कर आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे।

शोभायात्रा पानवाग डंडापुरा तिलकचौक निकासा माधवगंज से होते हुये खरीफाटक रोड़ से होते हुये अरिहंत विहार दि. जैन मंदिर पहुंची एवं वहा पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के सभी मुख्यपात्र एवं श्री सकल दि. जैन समाज समिति,श्री पारसनाथ दि. जैन मंदिर टृस्ट कमेटी,मुनि सेवक संघ समस्त महिला मंडल मुनिसेवक संघ,मुनिराज सेवासमिति सहित विदिशा नगर के सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने पादप्रक्षालन एवं मंगल आरती करते हुये आचार्य श्री संघ की अगवानी की

श्री सकल दि. जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन सह प्रवक्ता अशोक गुड्डू, एवं कपिल जैन ने बताया 13 जून गुरुवार से आचार्य श्री के संघ सानिध्य में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ होंने जा रहा है प्रातःकाल6 बजे से मांगलिक क्रियायें प्रारंभ हो जाएगी विधान के मध्य 9-15 बजे से आचार्य श्री की मंगलदेशना होगी एवं दौपहर 3 बजे से स्वाध्याय कक्षा प्रतिदिन रहेगी।

 

विधान के सूत्रधार सुरेशचंद्र एडवोकेट, स्वागताध्यक्ष संजयसेठ, ओमप्रकाश जैन शैलेन्द्र चौधरी, प्रदीप जैन एल आई सी,डा. ए.के. जैन,जय कुमार जैन, सौरभ लंदन आदि पदाधिकारियों ने नगर के धर्मश्रद्धालुओं से धर्मसभा तथा अन्य कार्यक्रमों में पधारने की अपील की है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *