अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

देश

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया. एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

 

 

 क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे. विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया.

 

अगले आदेश तक अहमदाबाद से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है। विमान में लगभग 240 लोग सवार थे। विमान हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंच रहे हैं विमान क्रैश में लगभग 40 यात्रियों की मौत 40 यात्रियों के शव को अहमदाबाद लाया गया।

केंद्रीय नागरिक उड़यन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। विमान में पुर्तगाल के 6, ब्रिटेन के 52 लोग कनाडा 1 यात्री सवार थे। विमान में भारत के 169 यात्री सवर थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी सवार थे इसके बारे कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *