23 वा गुरु उपकार दिवस बड़े भक्ति भाव से हुआ संपन्न।  आज से 22 वर्ष पूर्व जो गुरू जी जो उपकार किया था वो हम कभी नहीं भूल पायेंगे आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज

धर्म

23 वा गुरु उपकार दिवस बड़े भक्ति भाव से हुआ संपन्न।  आज से 22 वर्ष पूर्व जो गुरू जी जो उपकार किया था वो हम कभी नहीं भूल पायेंगे आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज

सनावद :– रत्नत्रयवर्धिनी ग्रीष्म कालीन वाचना हेतु नगर में आज से 22 वर्ष पूर्व जो गुरू जी जो उपकार किया था वो हम कभी नहीं भूल पायेंगे परम पूज्य उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज का 23 वा गुरु उपकार दिवस सभी समाजजनों की उपस्थिति में दिगंबर जैनधर्मशाला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

 

 

 

समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की परम पूज्य उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज का 23 वा गुरु उपकार दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमो के अंतर्गत संपन्न हुवे जिसमें प्रथम दिवस सहस्त्र नाम के एक हजार आठ कलशों से श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का 1008 उच्चारित मंत्रों से अभिषेक किया गया द्वितीय दिवस 48 जोड़ो एवं समाजजनों के द्वारा 48 मांडने रचा कर भक्तामर विधान आचार्य संघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। वहीं रात्रि में भक्तामर दीप आराधना संपन्न हुई । तृतीय मुख्य दिवस पर प्रातः श्री जी अभिषेक पूजन संपन्न हुआ तत्पश्चात सामूहिक आहार चर्या बड़ा मंदिर के हॉल में सम्पन्न हुई । मुख्य दिवस पर आहार दान देने का सौभाग्य पवन कुमार विनीश कुमार गोधा परिवार एवं संतोष कुमार बाकलीवाल परिवार एवं अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। दोपहर में मुख्य कार्यक्रम के आरम्भ में श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी से चतुर्विध संघ नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ जैन धर्मशाला पहुंचा। जहा सभा का शुभारंभ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र अनावरण  इंदौर नगर से पधारे अतिथियों ने किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन इंदौर,भोपाल, बांसवाड़ा,एवं अन्य नगरों से पधारे अतिथियों के द्वारा संपन्न हुआ।मंगलाचरण गवाक्षी, कर्णिका,घनिष्का, लब्धी, नव्या के द्वारा किया गया। इसी क्रम में  आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य नितिन जैन बांसवाड़ा परिवार को प्राप्त हुआ।एवं। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य राहुल स्पोर्ट्स इंदौर परिवार को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में आचार्य श्री का महा अर्घों से पूजन नगर की समस्त संस्थाओं एवं बाहर से पधारे अतिथियों एवं स्थानीय समाजजनों के द्वारा पूजन किया गया।

इसी क्रम में कविवर शहनाज़ हुसैन केकड़ी ने अपनी ओजस्वी कविता पाठ से सभा से तालिया बटोरी। गुरु उपकार दिवस पर आचार्य श्री को नवीन पिच्छिका देने का सौभाग्य पवन कुमार भाई विनीश कुमार गोधा सनावद परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं पुरानी पिच्छिका पाने का सौभाग्य ब्रम्हचारी अनिल भईया बांसवाड़ा को प्राप्त हुआ साथ आचार्य श्री को नवीन कमंडल देने का सौभाग्य खुशकंवर सुरेशकुमार पांड्या अमर ज्योति बस परिवार को प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर आचार्य श्री अपनी देशना का रस पान करवाते हुवे कहा की हमें गुरु पसंद आ जाएं ये बड़ी बात नहीं हम गुरु को पसंद आ जाए ये बड़ी बात हे। ओर यही हुआ हमे गुरु ओर गुरु जी को हम पसंद आ गए और हमने गुरु जी व्रत धारण किए। एक बार गुरुजी के चरणों में समर्पण के देखिए सारी दुनिया आप को सर पर उठा लेगी। आचार्य श्री ने कहा की गुरु जी बड़ी मुश्किल से पसंद आते हैं  जिनके चरणों में समर्पण हों और जिनके चरणों में समर्पण हों जाएं तो देखिए गुरु आप को क्या नहीं देते। आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन हे आज से 22 वर्ष पूर्व जो गुरू जी जो उपकार किया था वो हम कभी नहीं भूल पायेंगे । दीक्षा गुरु एक होते हे शिक्षा गुरु अनेक होते है लेकिन श्रद्धा गुरु तीन कम नौ करोड़ होते हैं । अंत में चतुर्विद संघ की 23 दीपों से आरती करने का सौभाग्य राजीव जैन इंदौर परिवार को प्राप्त हुआ। साथ ही आचार्य श्री रचित अनेक पुस्तकों का विमोचन बाहर से पधारे अतिथियों के द्वारा किया गया।मंच संचालन सुनील जैन डीपीएस एवं प्रशांत जैन किया। अंत में आभार समाज अध्यक्ष मनोज जैन एवं मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन माना।

 

संक्षिप्त परिचय 

 

 

जैसा की ज्ञात हे की आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज का पूर्व नाम रतनस्वरूप जैन था आप का जन्म 1 अक्टूबर 1963 को भिंड में हुआ था आप ने एम. काम डिस्ट्रिक टॉप में की हे आप की ऐलक दीक्षा 9 अगस्त 1992 को द्रोणगिरी में सम्पन्न हुई थी आप की मुनि दीक्षा 8 जून 2003 को ललितपुर में संपन्न हुई थी आप को आचार्य पद 12 दिसंबर 2003 में बांसवाड़ा राजस्थान में प्राप्त हुआ था आप के गुरु राष्ट्र संत आचार्य विराग सागर जी महाराज हे।

 

इस अवसर पर बड़वाह, बेड़ियां, खंडवा, इंदौर, बांसवाड़ा, भोपाल, सहित अनेक शहरों के समाजजन उपस्थित थे।

             संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *