सिद्धचक्र महामंडल विधान की बेला मे श्री जैन सोशल ग्रुप द्वारा विशेष थाल सजाकर  अष्टद्रव्य से किया पूजन

धर्म

सिद्धचक्र महामंडल विधान की बेला मे श्री जैन सोशल ग्रुप द्वारा विशेष थाल सजाकर  अष्टद्रव्य से किया पूजन


रामगंजमंडी
अष्टानिका पर्व की बेला मे विगत 7 दिनों से सिद्धचक्र महामंडल विधान भक्ति भाव के साथ हो रहा है मंगलवार की बेला मे श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा उपरान्त सिद्धचक्र महामंडल के 512 अर्घ समर्पित किये गए भक्ति उमंग की इस पुनीत बेला मे श्री जैन

सोशल ग्रुप द्वारा विशेष थाल सजाकर अष्टद्रव्य से पूजन किया इस दोरान समूह का महिला समूह हर द्रव्य को विशेष सजाकर लाया व् भक्ति के रंग मे झूमते हुए समर्पित किये विशेष भक्ति गीतों पर समूह सदस्य भक्ति से ओत प्रोत रहे है समूह की और से पूजा सिंघल तारा जैन विजया सावला किरण सिंघल रेखा शाह  रेणु मित्तल के साथ सभी समूह की सहभागिता रही वही सोमवार की बेला मे महाआरती का पुण्य लाभ श्रीमान देवेन्द्र इन्द्रा सुरलाया कुबेर इंद्र परिवार को मिला इसी क्रम मे सोमवार की बेला मे श्री सुनील शास्त्री ने संस्कारों के बारे मे बताया और कहा की माता पिता को बच्चो पर ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही चारो बातो पर विशेष ध्यान दिलाया यदि इन बातो का ध्यान रखा तो जीवन सुखी होगा उन चारो बातो के विषय मे उन्होने कहा सभी से मैत्री भाव रखना चाहिए गुणीजनों के प्रति प्रेम दुखी एवम परेशान जीवो के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए विपरीत मानसकिता वाले व्यक्तियों के प्रति माध्यस्थ भाव रखना चाहिए यदि इन चार बातो पर अपने गोर किया ध्यान दिया तो जीवन सुखी हो सकता है
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *