आचार्य पदारोहण पर 51 दीपों से की महा आरती*

धर्म

*आचार्य पदारोहण पर 51 दीपों से की महा आरती*
अशोक नगर –

– जैन दर्शन के प्रमुख संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को आचार्य पद प्रतिष्ठा पर पचास वर्ष अहिंसा धर्म की प्रभावना करते हुए व्यतीत हो गये। दादा गुरु आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज ने आज ही आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया था तब से ही आचार्य भगवंत धर्म समाज राष्ट्र के साथ संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में लगे हैं।

देश से बेरोजगारी के उन्मूलन के लिए हथकरघा अहिंसक वस्त्रो को बढ़ावा, बेटियो को संस्कारित शिक्षा जैसे आयाम हम सब के लिए आदर्श है।

यह उद्गार मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से निर्मित श्री शांतिनाथ त्रिकाल चौबीस मन्दिर में 51 वे आचार्य पद समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

 

 

 

 

दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ
इसके पहले जैन मिलन के तत्वावधान में शान्ति नगर आचार्य पद स्वर्ण महोत्सव में आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन अध्यक्ष मनोज जैन भोला, मंत्री संजीव महावीर की नीलू मामा नितिन बज मनीष सिघाई मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजयधुर्रा थूबो एलनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक टिंगू महामंत्री विपिन सिंघाई सुनील वेलई धनकुमार वल्ला ने किया इसके बाद युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर के मधुर भजनों पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की महा आरती श्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला की बहनों बच्चो के साथ उपस्थित भक्तों द्वारा की गई।

इस दौरान नाचते गाते भक्तों ने संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी महाराज के जयकारों सभा मंडप को गुजिंत कर दिया।
इस दौरान थूवोनजी के महामंत्री विपिन सिंघई अमित बरोदिया ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।

आभार सुनील वेली ने माना इस दौरान श्रेयांस जैन घेला परिवार व चन्द्रेश जैन परिवार द्वारा बच्चो को पुरस्कार प्रदान किए गये।

दीपमाल के साथ निकाली शोभायात्रा

इसके पहले आचार्य भगवंत के स्वर्ण जयंती पद दिवस समापन समारोह पर गंज मन्दिर से श्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आगे आगे बेन्ड बाजे, उसके बाद स्वर्ण जयंती समारोह का बेनर इसके बाद पाठशाला के पदाधिकारी थालो में दीप लिए। उसके बाद पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चे जय जय कार करते हुए चल रहे थे।

उनके पीछे पाठशाला परिवार की
बहने चल रही थी। यह शौभायात्रा मैन बाजार नैहरु बाल उद्यान रोड़ इन्द्र पार्क सुराना पार्क पहुंची।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *