जहां दवा काम नहीं आती ,वहां दुआएं काम आती है -आचार्य सुनील सागरजीआदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे राशन सामग्री किट
जयसमंद ।
*दीन दुखियों की सेवा करना, किसी की तकलीफ में उसका सहारा बनना , जरूरतमंद लोगों की मदद , जीव दया के कार्य , गौ सेवा , भूखें को भोजन कराना, मानव जीवन की सार्थकता है। धन कमानें के साथ जीवन में जरूरतमंद लोगों की दुआएं कमाना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि जहां दवा काम नहीं आती वहां दुआएं काम आती है।
उक्त विचार आचार्य सुनील सागर महाराज ने जयसमंद में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ,भींडर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट वितरण के दौरान कहें। आचार्य सुनील सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा जयसमंद क्षेत्र में आसपास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट उपलब्ध कराई गई।

साथ ही बच्चों को फल व बिस्किट पैकेट वितरण किए गए । विभोर जैन दिल्ली, अमित जैन दिल्ली, मोहित जैन उदयपुर, कुसुम देवी जैन मुंबई, अरविंद फनावत झाड़ोल और सुशील जैन जीरकपुर ने आर्थिक सहयोग किया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, जयसमंद बीडीओ दयाचंद यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन, माणकचंद रबावत व प्रकाश जैन पालोदा सहित जैन समाज के कई श्रावक -श्राविकाएं मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि आचार्य सुनील सागरजी महाराज की प्रेरणा से आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रतिमाह विभिन्न बस्तियों में झुग्गी झोपड़पट्टियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट वितरित किए जा रहे हैं। यह पहला अवसर था ,कि जयसमंद में वितरण कार्यक्रम के दौरान आचार्यश्री का सानिध्य प्राप्त हुआ*।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
