आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज का संघ सहित मंगल विहार 21 फरवरी को खूंता होगा मंगल प्रवेश

धर्म

आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज का संघ सहित मंगल विहार 21 फरवरी को खूंता होगा मंगल प्रवेश

मूंगाणा

नगर की समाज गुरु भक्त समाज है । नगर के आदिनाथ भगवान अतिशय कारी हैं।अध्यक्ष करनमल जी ने बताया कि 14 एकड़ की जमीन पर हम आदिनाथ जिन शरण जिनालय गुरु मंदिर, स्कूल, कॉलेज, औषधालय वाटिका आदि बनाने जा रहे हैं धरियावद जैसे स्कूल कॉलेज बच्चों को उचित अध्ययन मिलने के लिए जरूरी है। अभी बागड़ धरियावद खूंता होकर जाएंगे अनुकूलता रही तो पुनः भी आ सकते हैं। आचार्य श्री के आशीर्वाद उपदेश के पूर्व समाज अध्यक्ष करण मल मैदावत ने नगर समीप 14 एकड़ की भूमि पर प्रस्तावित योजना के बारे में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से मार्ग दर्शन एवं आशीर्वाद चाहा। सभा में खूंता समाज ,सहित प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जी धरियावद ने आचार्य श्री को धरियावद आने हेतु श्रीफल भेंट किया । इस अवसर पर काफी नगरों के भक्त उपस्थित रहे।प्राचीन अतिशययुक्त चमत्कारी श्रीआदिनाथ भगवान दिगंबर मंदिर एवं श्रीअजीतनाथ भगवान जिनालय तथा नगरगौरव मुनि सुदृढ़सागर,सुरम्यसागर ,आर्यिका प्रीतिमती,आ श्रीसुप्रज्ञमति, क्षु श्रीसुभवसागर जी क्षुल्लिका श्री सुगंधमति, क्षु श्री अटलमति की जन्म और कर्मभूमि मुंगाणा में पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी 9 मुनिराज 20 आर्यिका माताजी और 2 क्षुल्लक साधु सहित 20 फरवरी को बिहार हुआ। करण मल मैदावत, अनिरुद्ध अनुसार आचार्य श्री संघ सानिध्य में श्री जी का पंचामृत अभिषेक पूजन धार्मिक अनुष्ठान हुए। ब्रह्मचारी गज्जू भैया ,राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी , मुनि चिन्मय सागर जी, हितेंद्रसागर जी, प्रशमसागर जी, प्रभवसागरजी, चिंतनसागर जी,दर्शितसागर जी,प्रबुद्धसागर जी ,मुमुक्षुसागरजी, प्रणितसागर जी आर्यिकाश्री शुभमतिजी, शीतलमतीजी,चैत्यमती जी, वत्सलमति जी, विलोकमतिजी, दिव्यांशुमति जी,पूर्णिमामति मुदितमति जी, विचक्षणमतिजी , समर्पितमतिजी,निर्मुक्तमति जी, विनम्रमतिजी , दर्शनामतिजी, देशनामतिजी, महायशमति जी , देवर्धिमतिजी, प्रणतमति जी, निर्मोहमतिजी , पद्मयशमति जी, दिव्ययशमतिजी,प्रेक्षामति जी, जिनेश मति ,क्षुल्लक विशाल सागर जी, क्षु प्राप्तिसागर जी, संघ का 20 फरवरी को मंगल विहार हुआ। समाज जनों ने निवास के सामने चरण प्रक्षालन आरती कर विदाई दी।रात्रि विश्राम नाड़ की राजकीय स्कूल में होगा। 21 फरवरी को आचार्य संघ का प्रवेश श्री आदिनाथ दिगम्बर मन्दिर खूंता होगा संघ की आहार चर्या खूंता में होगी। इस अवसर पर पारसोला से भी काफी भक्त उपस्थित रहे राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *