आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आज।

धर्म

आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश आज।

सनावद:- संतो की नगरी कहे जाने वाले नगर सनावद में अनवरत साधुओं का आना जारी है

 

 

समाज प्रवक्ता सन्मति काका ने बताया कीअत्यंत हर्ष का विषय है कि परम पूज्य उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज भक्तामर वाले बाबा(17पिच्छि)
ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में कल मंगलवार 27 मई 2025 को प्रातः 8:00 बजे* सिद्धवरकूट की ओर से होगा।मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन बताया की सभी समाजजन आचार्य संघ की मंगल अगवानी हेतु ओम्कारेश्वर रोड़ रेलवे गेट पर पहुँचकर आचार्य संघ की अगवानी में सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बनेगे। आचार्य श्री के मंगल आगमन पश्चात आचार्य श्री के मंगल प्रवचन संत भवन में।संपन्न होगे तत्पश्चात आहार चर्या संपन्न होगी।

 

*🚩 मंगल विहार* 🚩
गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महाराज की शिष्या *प.पू. 105 आर्यिकाश्री विरम्याश्री व प. पू. 105 आर्यिका श्री विसंयोजनाश्री माताजी ससंघ* का *मंगल विहार आज सोमवार 26 मई 2025 को शाम 5:00 बजे पुनासा* की और हुआ ।
आप निरंतर विहार कर चिचोली में चातुर्मास हेतु निरन्तर विहाररत हे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *