सवा सत्रह फुट उत्तंग भगवान बाहुबली के प्रतिमा के किए मुनि संघ ने दर्शन।

धर्म

सवा सत्रह फुट उत्तंग भगवान बाहुबली के प्रतिमा के किए मुनि संघ ने दर्शन।
सनावद– धार्मिक एवम अनेक संतो की नगरी सनावद में विराजित चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज केपरम शिष्य मुनि श्री 108 आस्तिक्य सागरजी महाराज व मुनिश्री 108 विनियोग सागरजी महाराज ने आज प्रातः मंगल बेला में सनावद नगर स्थित वात्सल्य वारिधी आचार्य रत्न 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्मित सिद्धाचल पोदनपुरम एवम जैन जगत की सर्वोच्च साध्वी आर्यिका ज्ञान मति माताजी की प्रेंरणा से निर्मित णमोकारधाम के दर्शन किए।

 

सन्मति काका नें बताया की दोनों मुनिराजो ने दोनों क्षेत्रों की वंदना की एवम क्षेत्र के परिचय को जाना इस अवसर पर क्षेत्र के वारिश जैन विशाल सराफ के द्वारा बाहुबली भगवान एवम आदिनाथ भगवान का चरणों का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर  अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

 

मुनि संघ का हुआ मंगल विहार

सनावद में विराजित सनावद में विराजित चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 आस्तिक्य सागरजी महाराज व मुनिश्री 108 विनियोग सागरजी महाराज का मंगल विहार 24 मई को शाम 5 बजे खंडवा की ओर हुआ।

 

निरंतर धर्मप्रभावना करते हुवे आगमी चातुर्मास जलगांव महाराष्ट्र में संपन्न करेंगे

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *