मोक्ष सप्तमी 4 अगस्त को 2 सिद्ध क्षेत्रो एक अतिशय क्षेत्र सहित 5 स्थानों पर होगी वात्सल्य वारिधि सहित 4 आचार्यो द्वारा10 दीक्षाएं

धर्म
  1. मोक्ष सप्तमी 4 अगस्त को 2 सिद्ध क्षेत्रो एक अतिशय क्षेत्र सहित 5 स्थानों पर होगी वात्सल्य वारिधि सहित 4 आचार्यो द्वारा10 दीक्षाएं
    माह अगस्त वर्ष 2022 सांकेतिक है


4 अगस्त 2022 श्री 1008 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक दिवस है । यह दिवस वर्तमान परिवेश में इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि देश के राज्यों के अनेक नगरों में धर्मात्मा पुण्यात्मा भव्य जीव मनुष्य पर्याय की सर्वोत्तम राह पर अग्रसर हो रहे है।
जैसा कि आप सभी जानतें है कि वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी अपना संयम वर्ष का 54 वा चार्तुमास मुनि दीक्षा स्थली श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र पर कर महती धर्म प्रभावना कर रहे है?!4अगस्त इन आचार्य भगवंत क कर कमलों से 2 भव्य जीव दीक्षा ग्रहण कर जीवन को धन्य करेंगे। 79 वर्षीय श्रीमति धीसी देवी पति स्व श्री चिरंजीलाल ठोलिया जोबनेर तथा 74 वर्षीय श्री भगवानी देवी जयपुरिया सीकर की दीक्षा श्री महावीर जी मे होगी। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि श्रीमति धीसी देवी के पुत्र श्री विशाल सागर जी तथा पुत्र वधु भी आर्यिका श्री विचक्षणमति माताजी ने वर्ष 2015 किशनगढ़ में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज से दीक्षित होकर संघस्थ है ।जोबनेर से यह पंचम पट्टाधीश के कर कमलो से 5 वी दीक्षा होगी। इसके पूर्व पूज्य मुनि श्री सहिष्णु सागर जी तथा पूज्य मुनि श्री प्रभव सागर जी ने भी आचार्य श्री से दीक्षा ली है।


चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री अजित सागर जी के दीक्षित शिष्य मुनि श्री पुण्य सागर जी द्वारा सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी मे 4 अगस्त 2022 को 2 दीक्षाएं दी जावेगी जिसमे श्रीमान श्रीपाल जी गंगवाल गेवराई महाराष्ट्र तथा सुप्रसिद्ध विद्वान जैन गजट के प्रधान संपादक आदरणीय श्री भरत जी काला मुम्बई भी दीक्षा लेकर जीवन को धन्य करेंगे।

वही राजस्थान की राजधानी जयपुर में चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य श्री सुनील सागर जी का चातुर्मास हो रहा है। आचार्य श्री भी 4 अगस्त 2022 को 4 दीक्षाएं देंगे। क्षुल्लक श्री सम्बर्ध सागर जी ,श्री विनोद भैया भीलवाड़ा, ,श्री अनुभव भैया सागर तथा श्री विकास भैया ललितपुर कुल 4 मुनि दीक्षा होगी।


वही सिद्ध क्षेत्र श्री मांगीतुंगी जी मे भी 4 अगस्त 2022 को श्रीमती धुरीदेवी फंदोत मलाड मुम्बई की

क्षुल्लिका दीक्षा आचार्य श्री तीर्थ नंदी जी द्वारा होगी।महाराष्ट्र कोल्हापुर के वलिवडे में श्रीमती होशक़्क़ा जिनगोड़ा पाटिल हेरले की क्षुल्लिका दीक्षा आचार्य श्री चंद्रप्रभ सागर जी द्वारा भी 4 अगस्त 2022 को होगी। पोस्टरों के आधार पर यह संकलित जानकारी है।हो सकता है की देश के अन्य नगरों में इसी दिन और भी दीक्षा हो सकती है
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार
संकलन
अभिषेक लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *