नैनवा नगर में होगा मुनिश्री प्रज्ञान सागर महाराज एवम मुनि श्री प्रसिद्ध सागर महाराज का होगा मंगल वर्षायोग 2025

धर्म

नैनवा नगर में होगा मुनिश्री प्रज्ञान सागर महाराज एवम मुनि श्री प्रसिद्ध सागर महाराज का होगा मंगल वर्षायोग 2025
नैनवां
धर्म नगरी उज्जैन 24 मई शनिवार 2025 को दिगंबर जैन नेमिनाथ जिनालय में आचार्य श्री 108 विनिश्चयसागर महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस पर दिगंबर जैन समाज नैनवा के भक्त समूह ने श्री फल भेटकर आचार्य श्री से वर्षायोग 2025 हेतु निवेदन किया।

 

आचार्य श्री ने नैनवा हेतु मुनिश्री 108प्रज्ञान सागर महाराज एवम मुनिश्री 108प्रसिद्ध सागर महाराज को वर्षायोग 2025 नैनवा लिए स्वीकृति प्रदान की।

     

दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता महावीर सरावगी ने बताया की वहां मौजूद सभी समाज बंधुओ में हर्ष की लहर दौड़ गई एवं सभी ने आचार्य श्री के चरणों में नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया एवं आचार्य श्री ने भी चातुर्मास भव्य होने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह चातुर्मास दिगंबर जैन बीसपंथ समाज नैनवा के निर्देशन में शांतिवीर धर्म स्थल पर संपन्न होगा

 

यह रहे मौजूद
श्री महावीर जैन ने बताया कि इन मांगलिक पलों में नैनवा समाज की ओर से अध्यक्ष कमल मारवाड़ा विनोद मारवाड़ा शैलेंद्र मारवाड़ा महावीर सरावगी मोहन मारवाड़ा निर्मल पाटनी जिनेंद्र कागला पारस मारवाड़ा गोलू सरावगी महेंद्र सेठी अशोक अध्यापक मौजूद रहे। सभी ने घोषणा होने पर हर्ष व्यक्त किया।

दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *