साध्वी प्रीति ने किया शाकाहार पर किताब का विमोचन

धर्म

साध्वी प्रीति ने किया शाकाहार पर किताब का विमोचन
पुणे
शाकाहार को बढ़ावा देने वालेसर्वजीव मंगल प्रतिष्ठान के
संस्थापक डॉ. कल्याण गंगवाललिखित ‘सुखी जीवन का आधार
शाकाहार’ नामक सचित्र किताब काविमोचन साध्वी प्रीति सुधा के हाथों हुआ। इसी के साथ साध्वी का 82वांजन्मदिन भी मनाया गया।

 

 

 

कोथरूड के वर्धमान सांस्कृतिकप्रतिष्ठान में साध्वी मंगल प्रभा तथा
अन्य साध्वियों के साथ जैन समाजके सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
डॉ. गंगवाल ने कहा कि ‘आजशाकाहार का प्रचार पूरी दुनिया में हो रहा है। पेरिस में चल रहीओलंपिक प्रतियोगिता में भी देखा गया कि वहां 70 प्रतिशत होटल शाकाहारी है।

 

 

ओलंपिक समिति केप्रमुख थॉमस वॉक ने भी कहा कि कार्बन  उत्सर्जन 50 प्रतिशत कमहुआ है। लेकिन भारत में उस जैसे शाकाहार का प्रचार नहीं हो रहाहै। छोटी उम्र में ही शाकाहार के बारेमें बच्चों को जानकारी मिले इस दृष्टिसे यह किताब उपयोगी है। किताबमें कई चित्र, आकृतियां, कार्टुन्स केजरिए शाकाहार का प्रचार किया गया है।

साध्वी जी ने अपने प्रवचन से शाकाहार,अहिंसा, जीव दया की  जानकारी दी।उन्होंने लोणीकंद के बारे में बताया,जहां 400 से  अधिक गायों की देखभाल की जाती है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *