मुकमाटी अर्थज्ञान एवं शिक्षण शिविर में दिख रहा उत्साह बच्चों को धार्मिक अध्ययन के साथ क्राफ्ट एवं आर्ट का भी दिया जा रहा है प्रशिक्षण

धर्म

मुकमाटी अर्थज्ञान एवं शिक्षण शिविर में दिख रहा उत्साह बच्चों को धार्मिक अध्ययन के साथ क्राफ्ट एवं आर्ट का भी दिया जा रहा है प्रशिक्षण
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूकमाटी अर्थज्ञान एवं शिक्षण शिविर लगाया गया है जो 17 मई से अनवरत जारी है जिसका समापन 26 मई को होगा।

 

 

शिविर में अध्ययन करने के लिए बच्चों के साथ हर वर्ग उत्साह से भाग ले रहा है। इस शिविर का पूरा निर्देशन रामगंज मंडी नगर के प्रशांत जैन आचार्य एवं आकाश जैन आचार्य कर रहे हैं। जानकारी देते हुए शिविर संयोजक श्री आकाश जैन आचार्य ने बताया कि 17 मई से शुरू हुए शिविर में एक उमंग उत्साह देखने को मिल रहा है। शिविर में 300 जे भी ज्यादा शिविरार्थी भाग ले रहे हैं।

इस शिविर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए श्री विनोद जैन, श्री हेमंत जैन, श्री मनोज जैन आदि के द्वारा सभी को धार्मिक अध्ययन कराया जा रहा है।इसी के साथ श्री विनोद जैन आचार्य द्वारा प्रतिदिन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की अनुपम जीवंत कृति मूकमाटी महाकाव्य का अध्ययन कराया जा रहा है।

श्री प्रशांत जैन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को भी धार्मिक अध्ययन कराया जा रहा है जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को आर्ट एवं क्राफ्ट सिखाया जा रहा है। जिसका प्रशिक्षण श्रीमती रक्षिता जैन लुहाड़िया एवम स्वाति जैन बागड़िया के द्वारा दिया जा रहा है। प्रशांत जैन ने बताया कि बच्चों को धर्म अध्ययन के साथ खेलकूद भी कराया जा रहा है सोमवार की बेला में म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया।

सोमवार की रात्रि बेला में श्री विनोद जैन आचार्य ने मूकमाटी महाकाव्य का अध्ययन कराते हुए कहा कि वासना की राह जीवन को भटकाने वाली होती है और जीवन को जलाती है । वहीं दया और करुणा की राह जीवन जिलाती है और मोक्ष की ओर ले जानी वाली होती है । जीवन में दया करुणा आनी चाहिए दया जब आती हैं जब मोह कम होता है। वासना सीमित होती है करुणा असीमित होती है । मोह में अंधा व्यक्ति करुणा और वासना को एक मानता है ।

उन्होंने कहा माटी के भीतर अनुकंपा होती है वह परस्परो ग्रहों जीवानाम के साथ कार्य करने की सीख देती है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *