परम पूज्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज को रामगंजमंडी में वर्षायोग हेतु किया निवेदन

धर्म

परम पूज्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज को रामगंजमंडी में वर्षायोग हेतु किया निवेदन
रामगंजमंडी
सकल दिगंबर जैन समाज रामगंज मंडी की और से परम पूज्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम शिष्य परम पूज्य वाक्केसरीआचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज के चरणों में रामगंजमंडी वर्षायोग हेतु निवेदन एवम श्रीफल भेट किया।

 

परम पूज्य वाक्केसरीआचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज क्लर्क कॉलोनी इंदौर में विराजित है

रामगंजमंडी नगर की और से समाज संरक्षक अजीत सेठी,अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, सचिव राजीव बाक़लीवाल, रमेश विनायका,प्रकाश विनायका, भूपेंद्र सावला,यशवंत शाह, नलिन विनायका, संजय काला, मुकेश सबद्रा, भूपेंद्र दौराया, नितिन सबद्रा आदि के द्वारा श्रीफल समर्पित किया।

जानकारी देते हुए नितिन जैन ने बताया कि महाराज श्री रामगंजमंडी को बहुत बहुत आशीर्वाद दिया मधुर मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया समूह ने गोम्मटगिरी इंदौर में विराजमान पट्ट गणिनि आर्यिका 105श्री विमलप्रभा माताजी के दर्शन किए। समूह ने तपोभूमि उज्जैन पहुंचकर आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के दर्शन किए उज्जैन में ही विराजमान चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन किए।

उनको भी नगर आगमन हेतु निवेदन किया। सभी समूह ने जब आचार्य श्री के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया सभी गदगद एवम भाव विभोर हो उठे।


अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *