डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन अब जल्द ही न्यू कोटा के नाम से जाना जाएगा गृह मंत्रालय द्वारा दी गई मंजूरी
कोटा
कोटा का एक ऐसा स्टेशन जहा से कोटा शहर की काफी स्थान समीप पढ़ते हैं एवं सभी के लिए यह स्टेशन काफी लाभकारी है इस रेलवे स्टेशन का नाम डकनिया तालाब है जो अब न्यू कोटा के नाम से जल्द ही जाना जाएगा जिसको लेकर गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
कोटा लोकसभा के सांसद एवं वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के प्रयासों से यह हो पाया गृह मंत्रालय ने इसके लिए NOC नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से कहा है कि वह जल्द ही गजट
अधिसूचना जारी कर नाम परिवर्तन की जानकारी सर्वे ऑफ इंडिया सहित अन्य संबद्ध संस्थाओं को भेजे। राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद डकनिया तालाब स्टेशन को आधिकारिक रूप से ‘न्यू कोटा रेलवे स्टेशन’ के रूप में मान्यता मिल सकेगी।

बता दें डकनिया तलाव स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर
स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेषप्रयासों से 111.18 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है।


एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन नए कोटा क्षेत्र की बड़ी आबादी के साथ कोटा आनेवाले विद्यार्थियों, उनके परिजनों, पर्यटकों और उद्यमियों केलिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

