श्री सर्वतोभद्र जिनालय का मनाया प्रथम स्थापना वर्ष-श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन

धर्म

श्री सर्वतोभद्र जिनालय का मनाया प्रथम स्थापना वर्ष-श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन

**आगरा**11 मई को बल्केश्वर स्थित न्यू आदर्श नगर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय को एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार द्वारा भक्तिमय वातावरण में श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया।

 

 

जिसमें उपस्थित भक्तों ने एक ही धुन पर 48 काव्यों का वाचनकर श्री भक्तामर पाठ संपन्न किया|

 

श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार के सदस्य पंकज जैन ने बताया कि श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ करने से मन में शांति और पवित्रता आती है।

 

और एक वर्ष की सफल यात्रा पूरी होने पर इस प्रकार का आध्यात्मिक आयोजन निश्चित रूप से आगे के विकास और कल्याण के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा|

 

इस अवसर पर श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार बल्केश्वर के सदस्य एवं ट्रस्टीगण मौजूद रहे।

   संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *