आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज का 51 व समाधि दिवस अति उत्साह पूर्वक बनाया गया
दमोह
गुरु नाम गुरु आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज का 51 व समाधि दिवस समारोह निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज मुनि श्री प्रयोग सागर जी मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में दिगंबर जैन धर्मशाला में अति उत्साह पूर्वक मनाया गया
इसके पूर्व प्रातकाल श्री जी के अभिषेक शांति धारा सामूहिक रूप से संपन्न की गई प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य निर्मल कुमार जैन सुनील महेंद्र करुणा वेजीटेरियन परिवार को प्राप्त हुआ इसके पश्चात विभिन्न महिला मंडलों के द्वारा सुसज्जित पूजन सामग्री के साथ 51 जोड़ो एवं बालिकाओं एवं पुरुषों के द्वारा संगीतमय पूजन बहुत
धूमधाम से संपन्न की गई मुनि श्री के पाद प्रक्षालन के पश्चात शास्त्र भेंट किया गया इस अवसर पर मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि महापुरुषों का जीवन एवं चरित्र




उनके जैसे बनने की प्रेरणा देता है एकलव्य की गुरु भक्ति इतिहास में प्रसिद्ध है क्योंकि उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य के द्वारा गुरु दक्षिणा मांगने पर अपने दाहिने हाथ का अंगूठा दे दिया था इसी तरह आचार्य ज्ञान सागर जी ने अपने ही शिष्य को आचार्य पद देकर मान के मरदन की अतुलनीय मिसाल प्रस्तुत की आचार्य ज्ञान सागर जी ने एक ऐसा योग्य शिष्य बनाया जिसने हजारों शिष्य पैदा कर दिए एक ऐसा हीरा उन्होंने तराशा जिसने लाखों हीरे तैयार कर दिए।

इसके पश्चात निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि शिष्य अपने गुरु को ही भगवान मानता है गुरु आत्म कल्याण का मार्ग बताते हैं आत्म कल्याण का मार्ग आरामदायक नहीं है दूसरों का कल्याण करना रसदार होता है किंतु वह स्वयं का कल्याण भूल जाता है किंतु महान शक्तियां पर
कल्याण के साथ-साथ स्व कल्याण को नहीं भूलते आचार्य ज्ञान सागर जी ने पर कल्याण के साथ-साथ आत्म कल्याण को भी केंद्र बिंदु बनाया उन्होंने मोक्षमार्ग और जैन संस्कृति को जीवित रखने के लिए अथक पुरुषार्थ किया उन्होंने धर्म की प्रभावना के लिए विद्याधर में महान आचार्य को देखकर दीक्षा दी एवं उन्हें को अपना गुरु मान कर इतिहास में एक अपूर्व घटना दर्ज कर दी विद्याधर को विद्यासागर के रूप में दीक्षा देकर न सिर्फ समाज पर वरन संपूर्ण मानव जाति पर महान उपकार किया है।
सुनील जैन वेजीटेरियन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
,
