तीर्थंकरों के सचिव होते हैं “गणधर विज्ञमति माताजी

धर्म

तीर्थंकरों के सचिव होते हैं “गणधर विज्ञमति माताजी
एटा
ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में मां विशुद्ध सभागार में “गणधर वलय स्रोत” सेमिनार में आज 26 जुलाई को सेमिनार संयोजका प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका105 श्री विज्ञमती माताजी ने सेमिनार्थियों को प्रथम काव्य का शुद्ध उच्चारण करना सिखाया,

 

 

 

माताजी ने बताया भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों का शुभारंभ करने से पूर्व अपने आराध्य का स्मरण करने की परंपरा है जैनों के गणेश गणधर स्वामी जी हैं ,यह तीर्थंकरों के सचिव होते हैं

 

और जन्म से ही चार ज्ञान के धारी होते हैं ,गणधर वलय का स्तवन, यंत्र और मंत्र तीनों चीज महा कल्याणकारी हैं, औषधि और रसऋद्धि से संयुक्त हैं ऐसे गणधरों की आराधना से आर्थिक संकट तो दूर होते ही हैं इनके रिद्धि मंत्रों की तरंगों से घर में आधि व्याधि, दैवीय प्रकोप , नकारात्मक ऊर्जा और सभी प्रकार की व्याधियाँ नष्ट हो जाती हैं, विद्वतजन, व्यापारी, विद्यार्थी, किसान, रोगी तथा व्याधि ग्रस्त आदि व्यक्तियों के लिए यह स्रोत महाआराधना का माध्यम है, गर्भवती स्त्री इसका 6 माह तक पाठ करें तो उसकी होने वाली संतान शिशु, आरोग्य, प्रज्ञावान, मेधावीऔर आज्ञाकारी होता है और उसकी स्मृति चिर स्थाई होती है! जो जिस गुरु से शिक्षित होते हैं वही उनके दीक्षा गुरु होते हैं सर्वोपरि होते हैं

 

 

 

 

जिस गुरु ने तुम्हें जीवन जीने के लिए नए-नए अंदाज नए आयाम दिए हैं उन गुरुओं को भूलना नहीं,समयसार जैसा महान ग्रन्थ शेरनी के दूध की भांति होता है शेरनी का दूध सिर्फ स्वर्ण पात्र में ही ठहरता है, ज्ञानी के पास बैठने से हमारे ज्ञान की आशातीत वृद्धि होती है,!

 

 

 

संघस्थ सभी आर्यिका माताजी और क्षुल्लिका ने सभी सेमिनार्थियों को अपना मंगल आर्शीवाद प्रदान किया,

बबीता जैन एटा ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम से पूर्व दीपप्रज्वलन विशुद्ध भक्त परिवार के महामंत्री नितिन जैन, आनंद ज्वैलर्स, विजय जैन, गजेंद्र जैन द्वारा किया गया , सेमिनार में उपस्थित जनों में श्री निर्मल जैन, दिनेश जैन, सतीश जैन, संजीव जैन नरेंद्र जैन अनिल जैन विमल जैन राजकुमार जैन प्रदीप जैन, प्रमोद जैन,अतुल जैन, सतेन्द्र जैन,रमाकांत जैन ,अंकित जैन, सिद्धांत जैन ,चिराग जैन, विकास जैन मौसम जैन ,शशांक जैन गौरांग जैन, जितेंद्र जैन ,योगेश जैन सचिन जैन , सुनील जैन, शैली जैन,श्रीमती राजकुमारी जैन, शशि प्रभा जैन ,कंचन जैन सुर्कीता जैन ,कुमुद जैन ,उर्मिल जैन ,उषा जैन ,शिल्पी जैन ,प्रवीना जैन ,प्रीति जैन, आरती जैन, बिंदु जैन ,चांदनी जैन ,टिया जैन, टिंकल जैन,संजना जैन, मानसी जैन ,ईशा जैन आदि की प्रमुखता रही।

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *