जैन जगत के मनोज़ सोनी बने जार के जिलाध्यक्ष 

धर्म

जैन जगत के मनोज़ सोनी बने जार के जिलाध्यक्ष 
निम्बाहेड़ा

चित्तौड़गढ़ जिला जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की नवीन कार्यकारिणी (2025-26) मे जिला अध्यक्ष मनोज़ सोनी ने सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय का आज प्रदेश संयोजक श्री राकेश शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सैनी द्वारा अनुमोदित करते हुए चित्तौड़गढ़ जिला जार की नवीन और नगर निम्बाहेड़ा की कार्यकारिणी का गठन कर लिया।

               एक नजर सोनी के व्यक्तित्व पर

जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्री मनोज सोनी निंबाहेड़ा के निवासी हैं। निश्चित रूप से जैन समाज में इस नियुक्ति के बाद हर्ष की लहर है श्री जैन जैन समाज की अनेक संस्थाओं अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा उनके नगर में होने वाली गतिविधियों में वे सक्रियता से भाग लेते हैं अपनी कलम और लेखनी के द्वारा वह जैन धर्म की महती प्रभावना कर रहे हैं। वे जैन पत्रकार महासंघ के भी सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें अनेक साधु संतों का आशीष भी प्राप्त है। साधु संतों ने भी इनकी लेखनी सक्रियता की सराहना की हैं। व्यवहार कुशलता मृदुता कर्मठता उनके व्यक्तित्व को परिलक्षित करती है। यही कारण है कि वह आज जिला पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

         अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *