वरिष्ठ समाज सेवी संपतराय पाटनी की पुण्य स्मृति में शांति विधान व भजन संध्या का आयोजन
लाडनूं।
लाडनूं दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाज सेवी स्व. संपतराय पाटनी ( निखार जयपुर) की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों के सौजन्य से स्थानीय बड़ा जैन मंदिर में श्री शांति विधान व जैन भवन में विख्यात लोकप्रिय भजन गायक संजय जैन के सान्निध्य में णमोकार जाप व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
संपतराय पाटनी ने लाडनूं की जैन संस्थाओं श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्री महावीर स्कूल, जैन स्कूल, व श्री महावीर हीरोज के शीर्ष पदों को सुशोभित किया।
अपने जयपुर प्रवास के उपरांत भी वे लाडनूं की सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहे।

अपने सौम्य व आकर्षक व्यक्तित्व व निश्चल मन तथा निस्वार्थ समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने के कारण वे समाज में अत्यंत लोकप्रिय रहे।
जैन भवन में आयोजित भजन संध्या में समाज के विभिन्न वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
संपतराय के सुपुत्र व जयपुर के सक्रिय सामाजिक धार्मिक कार्यकर्ता नरेंद्र पाटनी ने इस अवसर पर कहा कि वे और उनका पूरा परिवार लाडनूं की दिगंबर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं से उनके पिताजी की तरह ही सदैव जुड़े रहेंगे।
इस अवसर पर संपतराय जी के परिजनों के द्वारा सामुहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय जैन समाज के साथ ही बाहर से आए उनके रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
